Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

बुलेट में सवार युवकों ने ट्रैफिक पुलिस के साथ कर दी मारपीट मामला दर्ज

Author Picture
Sub Editor
Apr 30, 2024 3:56 PM IST

[inb_subtitle]

बुलेट में सवार युवकों ने ट्रैफिक पुलिस के साथ कर दी मारपीट मामला दर्ज
— बुलेट में सवार युवकों ने ट्रैफिक पुलिस के साथ कर दी मारपीट मामला दर्ज

—Advertisement—

बुलट बाइक सवार तीन बदमाशों ने खुलेआम गुंडागर्दी वीडियो सामने आई है। बुलट बाइक सवार बदमाशों ने तेज रफ्तार से चलाकर बुलेट का साउंड निकलते हुए जा रहे हैं। तभी तीन बदमाशों को ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने रोका तो बाइक सवार तीनों बदमाशों ने ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के साथ जमकर मारपीट कर दी।

जिसका वहां मौजूद किसी युवक ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने पब्लिक की मदद से दो बदमाशों को पकड़ लिया। और बुलेट बाइक जप्त कर ली है। जबकि एक बदमाश फरार हो गया। वही पुलिस ने तीनों बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस घटना में एक इनामी बदमाश शामिल होना बताया जा रहा है।

बुलेट में सवार युवकों ने ट्रैफिक पुलिस के साथ कर दी मारपीट मामला दर्ज
बुलेट में सवार युवकों ने ट्रैफिक पुलिस के साथ कर दी मारपीट मामला दर्ज

दरअसल ग्वालियर के अचलेश्वर तिराहा पर रात को यातयात थाना कंपू की ट्रैफिक पुलिस चेकिंग कर रही थी। चेकिंग में ट्रैफिक पुलिस जवान अनूप दीक्षित अपने साथियों के साथ मंदिर के पास ट्रैफिक व्यवस्था संभाल रहे थे और वाहनों की चेकिंग भी कर रहे थे। तभी बुलट बाइक सवार तीन बदमाश तेज रफ्तार में बाइक को चलते हुए बुलेट साउंड निकलते हुए जा रहे थे जिसे देख ट्रैफिक व्यवस्था संभाल रहे पुलिस के जवान अनूप दीक्षित ने बुलट सवार बदमाश को रोका और समझाइश देकर चालान कटवाने के लिए कहा।

इस पर बाइक सवार बदमाश सोनू जाटव गालियां देना शुरू कर दिया। पुलिस जवानों ने बाइक सवारों को गालियां देने से रोका तो उन्होंने पुलिस जवान की कॉलर पकड कर उनकी जमकर मारपीट करने लगे। सोनू जाटव व उसके साथियो नें ट्रैफिक जवान अनूप को पकड़ लिया और उसे पीटना शुरू कर दिया। मुंह से उसके हाथों पर काट लिया और पैर साइलेंसर से चल गए। जिसे देख जब दूसरा और तीसरा जवान बचाने आया तो बदमाशों ने उनकी भी मारपीट करना शुरू कर दिया।

इस घटना को देख रहे लोगों ने पुलिस की मदद की और बीच बचाव कर दो बदमाशों को पकड़ लिया लेकिन उनका तीसरा साथी फरार हो गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा और पुलिस ने बाइक सहित दोनों बदमाशों को हिरासत में ले लिया। इस घटनाक्रम में एक बदमाश पर जिसका नाम रौनक बताया जा रहा है उसे पर 5 हजार का इनाम भी घोषित है जो मौके से फरार हो गया है। फिलहाल पुलिस दोनों बदमाशों को बाइक सहित थाने पर ले आई है यहां उनके खिलाफ शासकीय के कार्य में बाधा, मारपीट और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर फरार तीसरे आरोपी की तलाश में जुट गई है।

Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज