Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

Rewa News : परिवहनकर्ताओं को लापरवाही पड़ी भारी धान परिवहन में देरी करने वालों पर 100 रुपए प्रति मीट्रिक टन प्रतिदिन की दर से लगा 16.68 लाख रुपए जुर्माना

Author Picture
Editor
Dec 13, 2022 5:34 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

Rewa News : रीवा जिले के 123 खरीदी केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान का उपार्जन पंजीकृत किसानों से किया जा रहा है। इन किसानों से 28 नवम्बर से 15 जनवरी तक धान का उपार्जन किया जाएगा। खरीदी केन्द्रों में किसानों से उपार्जित धान का परिवहन करके गोदामों में भण्डारण के लिए परिवहनकर्ताओं से अनुबंध किया गया है। अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन करने तथा खरीदी केन्द्रों में 72 घंटे से अधिक समय से धान परिवहन में देरी करने पर कलेक्टर मनोज पुष्प ने तीन परिवहनकर्ताओं पर 16 लाख 68 हजार 212 रुपए जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना 100 रुपए प्रति मीट्रिक टन प्रतिदिन की दर से लगाया गया है।

परिवहन में 3 से 5 दिन की हुई देरी :

इस संबंध में अपर कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि परिवहनकर्ता आनंद रोड कैरियर द्वारा 25 खरीदी केन्द्रों में तीन से पांच दिन की देरी करने पर 14 लाख 17 हजार 253 जुर्माना लगाया गया है। इसी तरह परिवहनकर्ता जय भवानी ट्रांसपोर्ट द्वारा सात खरीदी केन्द्रों से धान का समय पर उठाव न करने पर 38 हजार 380 रुपए जुर्माना लगाया गया है। परिवहनकर्ता देवेश कुमार मिश्रा द्वारा छ: खरीदी केन्द्रों से 425 टन धान का समय पर उठाव न करने के कारण उन पर दो लाख 12 हजार 580 रुपए जुर्माना लगाया गया है। जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम को इन परिवहनकर्ताओं के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही करने तथा खरीदी केन्द्रों से धान का तत्काल उठाव कराने के निर्देश दिए गए हैं।

 

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज