Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

Bandhavgarh में 3 दिवसीय वन्य प्राणी प्रशिक्षण संपन्न

Author Picture
Sub Editor
Jul 18, 2024 9:44 PM IST

[inb_subtitle]

Bandhavgarh में 3 दिवसीय वन्य प्राणी प्रशिक्षण संपन्न
— Bandhavgarh में 3 दिवसीय वन्य प्राणी प्रशिक्षण संपन्न

—Advertisement—

उमरिया 18 जुलाई – बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बीटीआर के अधिकारी कर्मचारियों और वन मंडल उमरिया के कर्मचारियों को वन्य प्राणियों को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। बीटीआर और वन मंडल उमरिया के 50 से अधिक अधिकारी कर्मचारियों के घास प्रबंधन के साथ वन्य प्राणियों की पहचान वन्य प्राणी प्रबंधन को लेकर रिटायर्ड पीसीसीएफ एन एस डुंगरियाल ने प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के साथ खितौली जोन के जंगल में अधिकारी कर्मचारियों को क्षेत्र में वन्य प्राणियों को प्रबंधन को लेकर जानकारी दी।

Bandhavgarh में 3 दिवसीय वन्य प्राणी प्रशिक्षण संपन्न

घास प्रबंधन की जानकारी

प्रशिक्षण में वन्य प्राणी विशेषज्ञ एन एस डुंगरियाल ने घास प्रबंधन की जानकारी दी। लगातार मांसाहारी वन्य प्राणियों की संख्या में वृद्धि हो रही है। जिसको लेकर घास प्रबंधन जरूरी है। ताकि शाकाहारी वन्य प्राणियों की संख्या में वृद्धि हो सके। शाकाहारी वन्य प्राणियों को खाना और विचरण में परेशानी ना हो। घास प्रबंधन में मुख्य रूप से लेंटाना को हटाना और खरपतवार को नष्ट करना होता है।

वन्य प्राणियों की पहचान

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के उपसंचालक पीके वर्मा ने बताया कि रिटायर्ड पीसीसीएफ एन एस डुंगरियाल ने बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व और उमरिया वन मंडल के अधिकारी कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया है। प्रशिक्षण में एसडीओ, वन परिक्षेत्र अधिकारी,उप वन परिक्षेत्र वन रक्षको ने प्रशिक्षण लिया है। घास प्रबंधन और वन्य प्राणियों को लेकर प्रशिक्षण और जंगल में क्षेत्र की जानकारी दी है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज