Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

मक्सी में दो पक्षों में हुआ विवाद अमजद की मौत 7 घायल 

Author Picture
Sub Editor
Sep 25, 2024 11:51 PM IST

[inb_subtitle]

मक्सी में दो पक्षों में हुआ विवाद अमजद की मौत 7 घायल 

—Advertisement—

शाजापुर भाजपा की सदस्यता अभियान से दो दिन पहले शुरू हुआ विवाद बुधवार रात को हिंसक झड़प में तब्दील हो गया। नगरपति हनुमान मंदिर के पास पुराने थाने के सामने दोनों पक्ष में गाली-गलौज हुई और देखते ही देखते पथराव शुरू हो गया। पथराव के दौरान ही फायरिंग भी की गई । इससे एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 7 लोग घायल हो गए हैं। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को इंदौर रैफर किया है। विवाद के बाद पुलिस ने मैदान संभाल लिया और शाजापुर जिले का फोर्स भेजा गया। मक्सी मे भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उज्जैन से भी पुलिस फोर्स बुलवाया गया है। इधर शाजापुर के जिला अस्पताल में भी भारी संख्या में घायलों के परिजनों की भीड़ जमा हो गई है। 

मक्सी में हुए विवाद में जमकर फायरिंग हुई। इस फायरिंग में एक की मौत हो गई और लोग 7 घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां उपचार के दौरान डॉक्टर ने अमजद (40) पिता मजीद खां को मृत घोषित कर दिया। जबकि भर्ती किए गए घायलों में जुनेद खां (45) पिता साबीर खां, इकबाल खां (48) पिता मुसव्वर खां, अल्ताफ (26) पिता साजिद और अबु अजहर (24) पिता शाबीर को इंदौर रैफर कर दिया गया। जबकि अरबाज पिता शकील, रेहान पिता इरशाद, लक्की पिता आरिफ का उपकार शाजापुर के जिला अस्पताल में चल रहा है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज