Alto Car Accident :सड़क घटना में ऑटो कर में आग लगने से तीन की मौके पर मौत और दो लोगों की घायल होने की सूचना है।बालाघाट के बैहर से मलाजखंड मार्ग में केवलारी चौराहे के पास ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई और उसमें भीषण आगजनी से एक ही परिवार के तीन सदस्य की जिंदा जलकर मौत हो गई और दो गंभीर रूप से झुलस गए। जिसमें परिवार के मुखिया नगारची केलकर 60 साल, बहु सविता केलकर 28 साल और नाती 3 वर्षीय अभी केलकर की मौत हो गई । वहीं बेटा सीतम केलकर 30 साल और पत्नी नाना बाई केलकर 55 साल गंभीर रूप से झुलस गए। जिनका गोंदिया में उपचार चल रहा है।
जानकारी में आया कि सीतम केलकर की मलाजखंड के पौनी में गैरेज की दुकान है । 2 दिन पहले वह अपने परिवार में पत्नी सविता व बेटे अभि के साथ अपने ग्रह ग्राम पोंडी आया हुआ था। यहां पर दो दिन रुकने के पश्चात बीती रात खाना खाने के बाद अपने माता-पिता और पड़ोस की एक नाबालिक 8 साल की पूर्वी रहांगडाले के साथ 6 लोग ऑल्टो कार में सवार होकर पौनी जा रहे थे। बताते हैं कि बैहर मलाजखंड मार्ग में केवलारी चौराहा के पास कार अनियंत्रित होकर पलट गई और छोटे नाले में जाकर गिर गई जिसमें भीषण आगजनी हो गई और आगजनी में नगारची केलकर, सविता केलकर और अभी केलकर की जिंदा जलने से मौत हो गई। वही गाड़ी चला रहे सीतम केलकर, मां नाना बाई केलकर गंभीर रूप से झुलस गए। 8 साल की पूर्वी राहँगडाले बाल बाल बच गई।
आगजनी की सूचना पर देर रात में ही पुलिस वाहन और फायर ब्रिगेड पहुंचे । आगजनी बुझाने के बाद पता चला की गाड़ी के अंदर तीन जिंदा जल गए हैं और उनकी मौत हो गई है वहीं घायलों को प्राथमिक उपचार के पश्चात गोंदिया ले जाया गया है जिनमें दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

