Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन सांसद अकोइजम का पुतला जलाया

Author Picture
खबरीलाल Desk
Oct 12, 2026 5:48 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

Ujjain News : दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर एवं कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजम द्वारा छात्राओं के साथ किये गये अशोभनीय व्यवहार के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा ने विरोध प्रदर्शन किया।इस दौरान सांसद बिमोल अकोइजम का पुतला दहन किया गया।

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर एवं सांसद बिमोल अकोइजम द्वारा छात्राओं के साथ किये गये अनुचित व्यवहार और अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में आज महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान नारेबाजी करते हुए प्रोफेसर एवं सांसद बिमोल अकोइजम का पुतला दहन किया गया। नाराज कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के ज़रिए अपना विरोध दर्ज कराते हुए प्रोफेसर बिमोल अकोइजम से तुरंत इस्तीफा देने की मांग की।आज हुए प्रदर्शन में निगम अध्यक्ष कलावती यादव शहर भाजपा अध्यक्ष संजय अग्रवाल और भाजपा महिला मोर्चा की शहर अध्यक्ष नीना चौहान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
खबरीलाल Desk

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज