MP News : प्रशासनिक लापरवाही की एक बड़ी तस्वीर मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के लवकुश नगर से आई है। जहाँ टहनँगा माध्यमिक स्कूल में उस समय हड़कंप मच गया, जब कक्षा के कमरे की छत का प्लास्टर अचानक भरभराकर नीचे गिर गया। घटना के समय कमरे में 30 बच्चे बैठे हुए थे। प्लास्टर गिरते ही बच्चों में चीख-पुकार मच गई, जिसकी आवाज बाहर तक सुनाई दी।
गनीमत रही कि बच्चे बाल-बाल बच गए। इस घटना ने स्कूल भवन की सुरक्षा व्यवस्था और बच्चों की जान की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।मामले में किस बजह से प्लास्टर गिर गया यह अभी स्पस्ट नही हुआ हैं, सभी बच्चे सुरक्षित है।

