Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

Shahdol News : दुर्गा पंडाल में हंगामा करना पड़ा भारी मामला दर्ज

Author Picture
खबरीलाल Desk
Oct 12, 2026 4:08 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

Shahdol News : नवरात्रि से ठीक पहले शहडोल जिले के बुढ़ार में दुर्गा पंडाल को लेकर शुरू हुआ विवाद धार्मिक आक्रोश में बदल गया, वर्षों से संचालित दुर्गा पंडाल की नापजोख करने पहुंचे प्रशासनिक अमले के सामने विरोध शुरू हुआ और देखते ही देखते मामला हंगामे तक पहुंच गया, आरोप है कि पंडाल के कर्ताधर्ता शेखर चौधरी ने मां दुर्गा की फ्रेमयुक्त प्रतिमा निकालकर पटक दी, घटना के बाद हिंदू संगठनों में आक्रोश फैल गया और लोगों ने बुढ़ार थाने का घेराव कर कार्रवाई की मांग की,बुढार पुलिस ने किया मामला दर्ज…

जानकारी के अनुसार, जिले के बुढ़ार नगर के वार्ड क्रमांक 8 स्थित नेहरू पार्क दुर्गा स्टेज पर नवरात्रि से एक दिन पहले प्रशासनिक अमला पंडाल की नापजोख करने पहुंचा था, इस दौरान शेखर चौधरी और उनके समर्थकों ने विरोध जताया, आरोप है कि विवाद बढ़ने पर शेखर चौधरी ने पंडाल में स्थापित मां दुर्गा की फ्रेमयुक्त प्रतिमा पटक दी, साथ ही मंच से तहसीलदार, नगरपालिका सीएमओ सहित अन्य अधिकारियों के विरोध में नारेबाजी भी की गई।

घटना के बाद शेखर चौधरी ने प्रेस वार्ता आयोजित कर अपनी गलती स्वीकारते हुए सामूहिक रूप से माफी मांगी,हालांकि, तब तक मामला तूल पकड़ चुका था, धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप लगाते हुए हिंदू संगठन एवं नगर के संभ्रांत नागरिक के लोग बुढ़ार थाने पहुंच गए,प्रदर्शनकारियों ने थाने के सामने बैठकर धार्मिक जयकारे लगाए और संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की,शिकायत के आधार पर बुढ़ार पुलिस ने शेखर चौधरी सहित अन्य लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 298, 299 और 196(1)(क) के तहत मामला दर्ज किया है। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस प्रशासन सतर्क है। नवरात्रि पर्व के मद्देनजर शहडोल एसपी डॉ. संजय कुमार अग्रवाल ने बुढ़ार पहुंचकर नगर का भ्रमण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया फिलहाल मामले की जांच जारी है।

वही इस मामले में नायब तहसीलदार बुढ़ार मनोज सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर परिषद के सीएमओ द्वारा हमें सूचना दी गई थी कि संबंधित स्थल पर पुराना निर्माण है तथा वहां दुर्गा जी की स्थापना की जा रही है। उक्त सूचना के आधार पर हम शनिवार देर शाम मौके पर पहुंचे थे। मौके पर निर्माण को तोड़ने संबंधी न तो कोई आदेश था, न ही हमारे साथ जेसीबी मशीन गई थी और न ही निर्माण तोड़ने के संबंध में कोई बात कही गई थी…

वही इस मामले में बुढार थाना प्रभारी खेम सिंह पेंद्रो ने जानकारी देते हुए बताया कि हिन्दू संगठन और नगर के लोग आए थे और शिकायत दर्ज कराई थी,शिकायत के आधार पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने एवं इलेक्ट्रानिक माध्यम से वीडियो प्रसारित करने के माध्यम में मामला दर्ज किया गया है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
खबरीलाल Desk

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज