Highlights
चंदन नगर पुलिस ने एक को गिरफ्तार किया दो फरार
दो मोबाईल की फारेंसिक जांच में लिया गया
इरफान उर्फ मुल्तानी खान को गिरफ्तार किया
राहुल चौरसिया और रईस मलिक की तलाश की जारी
राजस्थान उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में फैला है नेटवर्क
इंदौर चंदन नगर पुलिस के द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर के ऑनलाइन सट्टे के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया जिसकी लिंक मध्य प्रदेश के साथी राजस्थान और उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों से जुड़ी हुई बताई जा रही है।
चंदन नगर थाना प्रभारी तिलक करोले के मुताबिक सूचना के आधार पर इरफान उर्फ मुल्तानी खान को गिरफ्तार किया गया है जिसके पास से दो मोबाइल फोन बरामद किए गए बताया जा इरफान ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और आईडी एनालिसिस वेबसाइट ऑनलाइन लिंक गेमिंग आईडी और पासवर्ड क्या माध्यम से ऑनलाइन सट्टा और कसीनो संचालित करता था इसके संबंध उत्तर प्रदेश और गुजरात राजस्थान और कई राज्यों से जुड़े हुए सामने आ रहे हैं अभी फिलहाल मामले की जांच पड़ताल की जा रही है साथी उसके दो साथी राहुल चौरसिया और रईस मलिक की तलाश की जा रही है न्यायालय में पेश करने के बाद चार दिनों का डिमांड लिया गया है और उसके बैंक खाते हो के माध्यम से कितने का ट्रांजैक्शन हुआ है इसकी जांच की जा रही है।

