Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

राजगढ़ सांसद रोडमल नगर ने बिजली की समस्या सुन कैमरे में मारा हाथ वीडियो वायरल

Author Picture
खबरीलाल Desk
Oct 12, 2026 9:58 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में 9 अक्टूबर को 'बलराम कृषि महोत्सव' का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हरदा जिले से वर्चुअल माध्यम से किसानों से संवाद किया। कार्यक्रम में अपेक्स बैंक भोपाल के प्रशासक महेंद्र सिंह यादव, राजगढ़ सांसद रोडमल नागर और आगर विधायक मधु गहलोत सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

देखिए वीडियो

" target="_blank" rel="noopener noreferrer">

इस दौरान मध्य प्रदेश जनसंपर्क संचालनालय द्वारा तैयार की गई जिले की 'विकास गाथा' पुस्तिका का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम के समापन के बाद जब अधिकारी और जनप्रतिनिधि लौटने लगे, तब राजगढ़ सांसद रोडमल नागर की वहां मौजूद किसानों से चर्चा हुई। इस दौरान किसानों ने क्षेत्र में बिजली की गंभीर समस्या को प्रमुखता से उनके सामने रखा।

किसानों की बात पर प्रतिक्रिया देते हुए सांसद ने कहा कि "बिजली समस्या अभी है कुछ समय के लिए…" इतना कहते ही उन्होंने वहां वीडियो बना रहे एक किसान को तुरंत वीडियो बंद करने और मोबाइल नीचे करने को कहा। सांसद का यह बयान और किसानों को वीडियो बनाने से रोकने का यह वाकया अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिससे राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

अब इस पूरे मामले पर युवक कांग्रेस के प्रदेश सचिव व आगर मालवा जिला पंचायत सदस्य जीतू पाटीदार का बयान सामने आया उन्होंने बताया कि रोडमल नागर को क्षेत्र की जनता ने लगातार 3 बार सांसद चुना ओर भाजपा के जनप्रतिनिधियों के इस प्रकार के व्यवहार की में कड़ी निंदा करता हूँ।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
खबरीलाल Desk

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज