Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

नोहलेश्वर महोत्सव की यह शुरुआत आगे भव्यता की नई ऊंचाइयों को छूयेगा – धर्मेन्द्र सिंह राज्यमंत्री

Author Picture
खबरीलाल Desk
Feb 28, 2025 8:25 PM IST

[inb_subtitle]

दमोह के पथरिया के Good Shepherd स्कूल ने दो बच्चियों के TC में हिन्दू की जगह ईसाई लिख कर दिया धर्मान्तरण
— दमोह के पथरिया के Good Shepherd स्कूल ने दो बच्चियों के TC में हिन्दू की जगह ईसाई लिख कर दिया धर्मान्तरण

—Advertisement—

दमोह – 18 फरवरी से संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र सिंह लोधी द्वारा आयोजित नोहलेश्वर महोत्सव एवं मेला के नौवें दिवस स्थानीय लोक गीत कलाकारों द्वारा विभिन्न लोक गीत की प्रस्तुति दी गईं। रक्तदान समिति का स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा श्री गणेश पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। कार्यक्रम में संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र सिंह लोधी, मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष रामकृष्ण कुसमरिया, मोनू पाठक, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष कमलेश भारद्वाज, वरिष्ठ समाजसेवी कपिल मलैया सागर, सहित समाजसेवी एवं वरिष्ठ नागरिकों की उपस्थिति रही।

अतिथियों का स्वागत महोत्सव संयोजक सत्येंद्र सिंह, नितेन्द्र सिंह ने महोत्सव का अंग वस्त्र पहनकर किया। राज्य मंत्री धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि विगत 18 फरवरी से आयोजित नोहलेश्वर महोत्सव में देश विदेश में प्रसिद्ध कलाकारों ने इस मंच से अपनी प्रस्तुति दी है, पूरे महोत्सव के दौरान जबेरा विधानसभा की जनता और दमोह जिले की जनता ने जो स्नेह और सहयोग दिया उससे यह निश्चित हो जाता है कि नोहलेश्वर महोत्सव की यह शुरुआत आगे भव्यता की नई ऊंचाइयों को छूयेगा। रामकृष्ण कुसमरिया ने कहा कि हमारे मंत्री धर्मेन्द्र सिंह ने इस ऐतिहासिक, पौराणिक नगरी नोहटा के नोहलेश्वर महादेव मंदिर के इस प्रांगण में नोहलेश्वर महोत्सव का आयोजन एक अद्भुत कार्य की शुरुआत है। दमोह ऐतिहासिक पौराणिक और अध्यात्मिक दृष्टि से संपन्न रहा है । दमोह की इस विरासत को सहेजने और संवारने का कार्य हमारे मंत्री धर्मेन्द्र सिंह कर रहे हैं, वह बधाई के पात्र है। महोत्सव में लोक गीत कलाकार भूपत दाऊ रजनी यादव और साथी कलाकारों ने विभिन्न लोकगीत के माध्यम से दर्शकों को स्थानीय बुंदेलखंड की ऐतिहासिक और सांस्कृति से परिचय कराया। वही लोकगीत गायक हनुमत सिंह और लक्ष्मी ठाकुर ने भी अपनी प्रस्तुति दी।

दमोह, विनोद उदेनिया

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
खबरीलाल Desk

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज