Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

MP News : पचमढ़ी में पर्यटकों ने बर्ड बाचिंग,हैरिटेज वाक का लिया आनंद

Author Picture
Editor
Dec 31, 2022 3:52 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

MP News :हिल स्टेशन पचमढ़ी में शुक्रवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थगित किए गए। अन्य गतिविधियां अपने पूर्व से निर्धारित कार्यक्रामानुरूप में सादगी के साथ जारी रही। हाट बाजार में नवरंग समारोह के अंतर्गत आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों नहीं हुए।

सुबह के समय उच्च शिखर धूपगढ़ की पहाड़ी पर सैलानियों, स्थानीय नागरिकों और आयोजकों के द्वारा योगा व व्यायाम किए गए। यह आयोजन आयुष विभाग के द्वारा किया गया। उसके बाद एमपीटी के द्वारा फिटनेस के लिए जुंबा डांस किया गया। जिसमें पर्यटकों ने नागरिकों के साथ उत्साह से सहभागी बने।MP News : पचमढ़ी में पर्यटकों ने बर्ड बाचिंग,हैरिटेज वाक का लिया आनंद

पचमढ़ी रन में दौड़े युवा और बच्चों के साथ पर्यटक:

हाई स्कूल ग्राउंड से लेकर हाट बाजार तक पचमढ़ी रन का आयोेजन किया गया। इस गतिविधि में पचमढ़ी के स्थानीय नागरिक, युवा, स्कूली बच्चे और पर्यटक मिलाकर करीब 150 प्रतिभागी शामिल हुए। जिन्होंने सूर्योदय के उपरांत दौड़ लगाकर सहभागिता निभाई।

बर्ड बाचिंग का लिया आनंद :

नवरंग कार्यक्रम की अगली गतिविधि के तहत ही बर्ड वाचिंग के लिए पोलो ग्राउंड, वायसन लाज, में पहुंचे नागरिकों पर्यटकों ने फूलदार पौधे, फलदार वृक्षों के बीच पक्षियों व तितलियों का अवलाेकन करते हुए प्राकृतिक वातावरण से तारतम्य जोड़कर कर प्रसन्नता व्यक्त की।

MP News : पचमढ़ी में पर्यटकों ने बर्ड बाचिंग,हैरिटेज वाक का लिया आनंद
हैरिटेज वाक :

बायसन लाज से लेकर पचमढ़ी की प्राचीन चर्च तक हैरिटेज वाक का आयोजन हुआ जिसमें बाहर से आए कई सैलानियों ने स्वयं हिस्सा लेकर जनजाति से संबंंधित व पचमढ़ी के प्रमुख दर्शनीय ऐतिहासिक इमारतों की जानकारी पाकर खुशी जाहिर की। प्राचीन चर्च के पास हैरिटेज वाक का समापन हुआ।

गायन और स्टारगैजिंग :

सूर्य नमस्कार पार्क में गायक कलाकारों के द्वारा गायन किया गया। जिसमें अनेक पर्यटकों ने खुद आगे आकर अपनी पसंद के गाने की प्रस्तुति दी। जिसे सभी ने सराहा।इसके अलावा रात में स्टारगैजिंग के आयोजन हुए जिसमें इच्छुक नागरिकों व पर्यटकों ने आकाशगंगा व आसमान के तारों ग्रहों का अवलोकन कर आकाशगंगा के बारे में जानकारी ली जा रही थी।

इन कार्यक्रमों में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एसएस रावत, आयुष विभाग, पर्यटन विभाग, शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों के कर्मचारी अधिकारी मौजूद रहे।MP News : पचमढ़ी में पर्यटकों ने बर्ड बाचिंग,हैरिटेज वाक का लिया आनंद

जायकेदार व्यंजनो का आनंद :

नवरंग में मनोरंजन के साथ जायकेदार जैविक व्यंजनों की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इस फुड फेस्टिबल में सैलानियों के द्वारा अपनी पसंद के व्ययंजनों को बहुत पसंद किया जा रहा है। नव वर्ष के आयोजन आज और कल भी जारी रहेंगे। पचमढ़ी में इस वर्ष बड़ी संख्या में पर्यटक आए हुए हैं।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज