Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

MP News : खेत मे आग लगी देख फसल बचाने कूद पर उच्च शिक्षा मंत्री देखिए वीडियो

Author Picture
Sub Editor
Mar 23, 2025 8:14 PM IST

[inb_subtitle]

MP News : खेत मे आग लगी देख फसल बचाने कूद पर उच्च शिक्षा मंत्री देखिए वीडियो
— MP News : खेत मे आग लगी देख फसल बचाने कूद पर उच्च शिक्षा मंत्री देखिए वीडियो

—Advertisement—

MP News : मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने किसान की मदद के लिए अपनी गाड़ी रुकवाई। बता दे, शनिवार शाम को शाजापुर में एक कार्यक्रम के बाद मंत्री इंदर सिंह परमार शुजालपुर लौट रहे थे। इस दौरान शाजापुर-शुजालपुर मार्ग पर फूलेन टोल के पास उन्होंने देखा कि एक खेत में गेहूं की फसल जल रही है। मंत्री ने तुरंत अपना काफिला रोका। उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों के साथ मिलकर आग बुझाने में मदद की।

मंत्री की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से किसान की फसल को बड़े नुकसान से बचा लिया गया। आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया।

वीडियो में मंत्री इंदर सिंह परमार खुद आग बुझाने में जुटे दिख रहे हैं आपको जानकारी देते हुए बता दे, फुलेन गांव के किसान केदार सिंह पिता सिद्धू सिंह मेवाड़ा की 7 बीघा की गेहूं की फसल पक्का तैयार हुई थी, लेकिन दुर्भाग्य से खेत में से विद्युत की बड़ी लाइन निकली हुई थी, जिससे शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। इस आग में किसान की गेहूं की फसल तीन बीघा की जल गई।

मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए थे, और उच्च शिक्षा मंत्री भी वहीं पर रुक गए। उन्होंने तुरंत एक ट्रैक्टर लेकर आया और पूरे खेत में फिर आते हुए दिखाई दिए। दमकल की गाड़ी को भी बुलाया गया था, लेकिन वह समय पर नहीं पहुंची और जब तक आग बुझ गई थी, उसके बाद ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज