Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

आरक्षक जीडी भर्ती परीक्षा 2023 मामले में 5 चयनित अभ्यर्थियों पर अपराध दर्ज 

Author Picture
Correspondent
Jun 13, 2025 9:52 AM IST

[inb_subtitle]

आरक्षक जीडी भर्ती परीक्षा 2023 मामले में 5 चयनित अभ्यर्थियों पर अपराध दर्ज 
— आरक्षक जीडी भर्ती परीक्षा 2023 मामले में 5 चयनित अभ्यर्थियों पर अपराध दर्ज 

—Advertisement—

ग्वालियर में आरक्षक जीडी भर्ती परीक्षा 2023 में फर्जीवाड़ा करने का मामला सामने आया है। परीक्षा में मुरैना, श्योपुर व शिवपुरी के पांच अभ्यर्थियों ने दस्तावेजों में फर्जीबड़ा कर अपने स्थान पर सॉल्वर से परीक्षा दिलाई थी। जब नियुक्ति के समय इनके आधार की हिस्ट्री चेक की तो मामला गडबड़ समझ में आया और मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल से पूरा रिकॉर्ड तलब किया गया तो लिखित परीक्षा के आवेदन में फोटो और हैंड राइटिंग मिस मैच पाई गई। जिसके बाद जांच कमेटी की शिकायत पर इस मामले में पांचों चयनित युवको पर कंपू थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया है।

दरअसल मध्य प्रदेश में आरक्षक जीडी भर्ती परीक्षा 2023 का आयोजन हुआ था। जिसकी लिखित परीक्षा 16 अगस्त से 15 सितंबर 2023 में हुई थी। परीक्षा के बाद चयनित अभ्यर्थियों की सूची भी जारी हो गई थी। जारी की गई सूची में दीपक सिंह रावत निवासी जिला श्योपुर, उमेश रावत निवासी सबलगढ मुरैना, हक्के रावत निवासी नरवर जिला शिवपुरी, इमरान निवासी जौरा मुरैना, विवेक निवासी पोरसा मुरैना का चयन हुआ था। 

अब नियुक्ति से पहले शासन के नियम का पालन करते हुए उसके आधार की हिस्ट्री खंगाली गई तो उसमें लिखित परीक्षा से पहले और बाद में कई बार इनके आधार की बायोमेट्रिक अपडेशन होने की बात सामने आई। जांच दल ने जब इन सभी पांच चयनित अभ्यर्थियों के आधार कार्ड की हिस्ट्री खंगाली तो पता लगा कि इन्होंने लिखित परीक्षा से पहले जुलाई 2023 में आधार अपडेट कराया। जिसमें फर्जी परीक्षार्थी का फोटो अपडेट कराया गया। 

इसके बाद अगस्त-सितंबर 2023 को लिखित परीक्षा हुई थी। लिखित परीक्षा के कुछ दिन बाद फिर से अपना आधार में बायोमेट्रिक अपडेट कराया। जब इस मामले की जांच कर रही कमेटी ने मध्य प्रदेश कर्मचारी मंडल से लिखित परीक्षा से संबंधित दस्तावेज व रिकॉर्ड मंगा तो लिखित परीक्षा में आवेदन के फोटो और अभी के फोटो मैच नहीं किए। कॉपी पर लिखाई भी मैच नहीं की गई। जिससे साफ था कि इनके द्वारा आधार पर बायोमेट्रिकल अपडेट में साॅल्वर का फोटो अपडेट कर किसी और से परीक्षा दिलाकर धोखाधड़ी की है। जब फर्जीवाड़ा साफ हुआ तो उप निरीक्षक रघुनंदन शर्मा 14 वीं वाहिनी विसबल ने कंपू थाना पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत की थी। जिस पर मुरैना के तीन, शिवपुरी व श्योपुर के एक-एक अभ्यर्थी सहित कुल पांच अभ्यर्थियों पर लिखित परीक्षा में धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया गया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Correspondent

विकास पिछले 6 सालों से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. इस दौरान इन्होंने अलग-अलग कई न्यूज़ पोर्टल्स पर काम किया। विकास मूल रूप से मध्यप्रदेश के ग्वालियर के रहने वालें हैं। विकास नेटवर्क10 सहित कई इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थान में भी काम कर चुके हैं। विकास की डेली पालिटिकल इवेंट्स के साथ ही राजनीति, शिक्षा और क्राइम से जुडी खबरों में ख़ास रूचि है। इन्हें किताबें पढ़ने और यात्रा करना काफी पसंद हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज