Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

जीजा के साथ हुआ था विवाद साले की होली के दिन फूक दी बाइक

Author Picture
Sub Editor
Mar 5, 2026 5:16 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

Shahdol News : ग्रामीण क्षेत्रों में होली के दौरान लगातार पुरानी रंजिश को लेकर विवाद के मामले शहडोल जिले में लगातार सामने आ रहे है।ताजा मामला
शहडोल जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के बहेरहा गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जहां एक युवक की मोटरसाइकिल को बीच गांव दिनदहाड़े आग के हवाले कर दिया गया,अचानक हुई इस घटना से गांव में कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। देखते ही देखते बाइक धू-धू कर जलने लगी और कुछ ही मिनटों में पूरी तरह खाक हो गई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित युवक दीपू साकेत, निवासी छिरहा थाना ब्यौहारी, होली के अवसर पर अपने जीजा-दीदी के घर बहेरहा गांव आया हुआ था।

घटना के दिन वह अपनी मोटरसाइकिल से गांव की एक किराना दुकान की ओर सामान लेने जा रहा था,इसी दौरान रास्ते में गांव का ही हीरालाल चौधरी वहां पहुंच गया और दीपू को रोककर उससे विवाद करने लगा।

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले आरोपी का दीपू के जीजा और दीदी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था,इसी पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी पहले से ही गुस्से में था, प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हीरालाल अपने साथ एक बोतल में पेट्रोल लेकर आया था,विवाद के दौरान उसने अचानक दीपू की बाइक पर पेट्रोल छिड़क दिया और आग लगा दी,बाइक में आग लगते ही लपटें तेजी से उठने लगीं और आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए। ग्रामीणों ने तुरंत पानी और अन्य साधनों से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक मोटरसाइकिल पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर जयसिंहनगर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस का कहना है कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी है। मामले की जांच की जा रही है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज