22 अप्रैल युवती की शादी होने वाली थी लेकिन 5 अप्रैल को घर से बिना बताएं निकलने वाली युवती की बालाघाट के हटटा थाना पुलिस ने ग्राम लिमदेवाड़ा की रहने वाली युवती पूर्णिमा की लाश भरवेली थाना क्षेत्रातर्गत बंजारी और गांगुलपरा के जंगल से बरामद की गई है। युवती पूर्णिमा बिसेन एमएससी की छात्रा थी.
बताया जाता है कि युवती पूर्णिमा बिसेन 5 अप्रैल को सिलाई करने जाना है कहकर घर से निकली थी जो घर वापस नहीं लौटी। वही पिता धनराज बिसेन बेटी की शादी की तैयारी में रिश्तेदारों के यहां निमंत्रण कार्ड बांटने के लिए निकला हुआ था । बेटी के वापस नहीं लौटने पर गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। विवेचना के दौरान पुलिस को पता चला कि युवती पूर्णिमा अंतिम बार अपनी भाभी के भाई गिरजाशंकर पटले निवासी मोहगांव के साथ देखी गई थी । इसी के आधार पर पुलिस ने जब पड़ताल की तो लापता युवती का शव भरवेली थाना क्षेत्र के बंजारी व गांगुलपरा के जंगल के बीच से बरामद किया गया। युवती का शव काफी खराब हो गया है जिसका शव का आज सुबह पीएम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया।
%5Etfw" target="_blank" rel="noopener noreferrer nofollow">April 15, 2023मृतिका के पिता pic.twitter.com/HwGHMd9J1A
इस सम्बन्ध मे एसपी समीर सौरभ ने बताया कि आरोपी रिस्तेदार युवक का युवती से प्रेम प्रसंग था। युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने युवती की हत्या कर दी फिलहाल इस पूरे मामले मे पुलिस के द्वारा हत्या के विविध पहलुओं पर जांच की जा रही है।
%5Etfw" target="_blank" rel="noopener noreferrer nofollow">April 15, 2023पुलिस अधीक्षक बालाघाट pic.twitter.com/paSgmz6W26

