Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

खरगोन बस हादसे की सच्चाई आई सामने एसपी धर्मवीर सिंह ने किया खुलासा

Author Picture
Content Writer
May 10, 2023 6:00 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

खरगोन में भीषण  बस हादसे की प्रारम्भिक पुलिस जांच में तेज रफ्तार और ओवर लोडिंग के चलते बस हादसे होने की बात सामने आ रही है। एसपी धर्मवीर सिह ने मीडिया को बताया की जांच में तेज स्पीड और ओवर लोडिंग के चलते ही हादसा हुआ है। ऊन थाना पुलिस ने धारा 304, 34 भादंवि के तहत गैर इरादतन हत्या का प्रकरण  बस ड्राइवर सुनील राठौर, कंडक्टर संतोष बारचे और मालिक प्रवीण सोहनी महाराज के खिलाफ दर्ज किया है।

 

बस कंडक्टर संतोष बारचे की हादसे में  मौत हो गई है। गंभीर घायल ड्रायवर सुनील राठौर निजी अस्पताल में आईसीयू में भर्ती है। बस मालिक प्रवीण सोहनी महाराज की तलाश कर रहे है। इधर पुलिस ने ओवर लोडिंग को लेकर हादसे के बाद 57 यात्री बस और माल वाहक वाहन जप्त किए है। पुलिस कार्यवाही से हडकंप मचा हुआ है। निजी अस्पताल में भर्ती आरोपी चालक सुनील राठौर का कहना है की कमानी का पट्टा टूटने पर अनियंत्रित होकर पुल से बस नीचे गिरी। पुलिस कस्टिडी (हिरासत) में आईसीयू में भर्ती सुनील राठौर ने बार बार बयान  बदलने की बात से इंकर किया है। गौरतलब है की 9 मई मंगलवार को एक दर्दनाक सडक हादसे में 24 से बढकर 25 लोगो की मौत हो गई है।

Content Writer

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज