कभी-कभी छोटी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। ताजा मामला मध्य प्रदेश के ग्वालियर का है जहां सिर्फ बीड़ी साल्काने के चक्कर में एक बुजुर्ग की जान चली गई।
ग्वालियर में बीड़ी सुलगाने के लिए लाइटर जलाने से एक बुजुर्ग की जान चली गई। यह दर्दनाक हादसा माधौगंज क्षेत्र के शीतला माता मंदिर के पास हुआ है। बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुचीं और शव को निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
दरअसल ग्वालियर के माधौगंज पुलिस को सूचना मिली थी कि शीतला माता मंदिर के पास 70 वर्षीय काशीराम कुशवाह की आग से झुलसने पर मौत हो गई। उनके साथ यह हादसा सोमवार को हुआ था जानकारी के मुताबिक काशीराम की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। काशीराम सोमवार को वह घर के पास मेवाती बाबा के मंदिर के चबूतरे पर बैठे थे। उसी दौरान उन्होंने बीड़ी सुलगाने के लिए लाइटर जलाया तो उनकी शर्ट में आग लग गई। काशीराम खुद आग नहीं बुझा नही पाए और लोगों को मदद के लिए चिल्लाने लगे जब तक परिजन और आसपास के लोग उन तक पंहुचे तब तक काशीराम आग में काफी झुलस चुके थे।
घायल हालत में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाएगा गया। लेकिन इलाज के 24 घंटे बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं पुलिस ने मार्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

