Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

Airtel अपने ग्राहकों के लिए लाया 35 दिनों का ज्यादा दिनों वाली वैलिडिटी का प्लान

Author Picture
Editor
Aug 2, 2023 11:13 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

Airtel plan with 35 Days Validity Prepain Plan: अगर एयरटेल ग्राहक एक महीने से ज्यादा की वैलिडिटी वाले प्लान की तलाश में हैं तो 289 रुपये वाला प्लान आपके काम आ सकता है। एयरटेल के इस प्लान की वैधता 35 दिनों की है। अब तक एयरटेल के पास 24 दिन, 28 दिन, 30 दिन, 84 दिन और 365 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान थे लेकिन एयरटेल ने अपने रिचार्ज बास्केट में 35 दिन का प्लान जोड़ दिया है। आइए जानते हैं एयरटेल के 35 दिनों वाले प्लान के फायदे।

35 दिन की वैलिडिटी वाला एयरटेल का नया प्लान

एयरटेल के रु. 289 रुपये का रिचार्ज प्लान 35 दिनों के लिए वैध है। एयरटेल के रु. 289 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को एसएमएस और कॉलिंग समेत कई फायदे मिल रहे हैं। यह प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 300 एसएमएस की सुविधा के साथ आता है। इसमें ग्राहकों को 4GB डेटा भी मिल रहा है. अभी तक एयरटेल के ज्यादातर प्लान 24 से 28 दिन की वैलिडिटी वाले थे, लेकिन बढ़ती प्रतिस्पर्धा को देखते हुए एयरटेल एक नया प्लान लेकर आया है। कंपनी के मुताबिक, एयरटेल 35 दिनों की वैलिडिटी वाला रिचार्ज प्लान पेश करने वाली पहली कंपनी है। इस प्लान की प्रतिदिन की कीमत की बात करें तो यह सिर्फ 8 रुपये आएगी।

अगर आप लंबी वैलिडिटी की तलाश में हैं तो यह प्लान आपके काम आएगा

289 रुपये का यह नया रिचार्ज प्लान उन यूजर्स के काम आएगा जिन्हें ज्यादा डेटा की जरूरत नहीं है। वे बस कम पैसों में अपना फोन चलाना चाहते हैं। यानी जिन्हें मोबाइल का इस्तेमाल करना है वे डेटा से ज्यादा बातें करते हैं। अगर आपके घर में वाईफाई है या आप सिर्फ नंबर एक्टिव रखने के लिए रिचार्ज करते हैं तो 289 रुपये का यह प्लान आपके काम आ सकता है। अगर आपको इंटरनेट डेटा की जरूरत है तो आप एयरटेल के सस्ते टॉपअप प्लान का इस्तेमाल कर सकते हैं।

एयरटेल 29 रुपये प्लान (Airtel Rupees 29 Recharge Plan)

एयरटेल के सबसे सस्ते प्लान की कीमत 29 रुपये है। कीमत के मामले में यह प्लान भले ही छोटा रिचार्ज वाला हो, लेकिन यह सबसे दमदार प्लान है। केवल रु. 29 रुपये वाले टॉप अप प्लान में पूरे 24 घंटे यानी एक दिन के लिए 2 जीबी इंटरनेट मिलता है। एयरटेल के इस प्लान की वैधता भी सिर्फ एक दिन की है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज