Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

Sawan Bangles Tips: सावन के महीने में हरी चूड़ियों के पहनने के 5 तरीके बढाएँगे आपकी खूबसूरती

Author Picture
Editor
Jul 10, 2023 11:08 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

Sawan Bangles Tips –सावन में हरे रंग का बड़ा ही अद्भुद महत्त्व है. इस महीने में फलों, सब्जियों और नई फसलों के रूप में हरियाली देखने को मिलती है। हरा रंग नए जीवन और नई शुरुआत का प्रतिनिधित्व करता है। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए उनके भक्त सावन के महीने में हरे रंग के कपड़े पहनते हैं और श्रृंगार के लिए हरी चूड़ियाँ, साड़ी और मेहंदी का उपयोग करते हैं।

यह भी पढ़ें : Sawan 2023: सावन में महिलाएं हरी चूड़ी पहनना क्यों करती है पसंद

सावन में हरी चूड़ियां क्यों पहनी जाती है

सावन में हरी चूड़ियाँ पहनने की परंपरा हमारे देश में बहुत पुरानी है। इस महीने में हरे रंग को बहुत महत्व दिया जाता है। हरी चूड़ियाँ विश्वास और सौभाग्य का प्रतीक हैं। इसके अलावा हरी चूड़ियां पहनने से स्वस्थ रहने में भी मदद मिलती है। हरियाली को स्वस्थ मन, धन और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है, इसलिए सावन के महीने में हरे रंग का विशेष महत्व है।

यह भी पढ़ें : Sawan Somwar 2023: सावन में बाल नही कटवाने चाहिए क्या है बड़ा राज ?

Sawan Bangles Tips: सावन के महीने में हरी चूड़ियों के पहनने के 5 तरीके बढाएँगे आपकी खूबसूरती
Source : Social Media

सावन के लिए हरी चूड़ियों के बेस्ट डिजाइंस | Sawan Bangles Tips

हरी चूड़ियों के डिज़ाइन में विभिन्न आकार और संग्रह होते हैं। कुछ चूड़ियों में मोती, कुछ में धातु और कुछ में सोने की विविधता होती है। आप अपनी पसंद के अनुसार चूड़ियां चुन सकती हैं। नीचे हमने आपको कुछ खास तरह की चूड़ियों के डिजाइन बताए हैं जो इस समय ट्रेंड में हैं और यूनिक हैं।

यह भी पढ़ें : Ayurveda Tips: सावन में व्रत रखकर बचेंगे इन बीमारियों से पढ़िए व्रत रखने के अद्भुद लाभ

हरी चूड़ियों के साथ सोने के बाले

आप चाहें तो अपनी हरी चूड़ियों के साथ सोने की बालियों का प्रयोग कर सकती हैं। ऐसा करने से सिंपल हरी चूड़ियां भी बेहद खूबसूरत और प्यारी लगेंगी।

ग्रीन वेलवेट चूड़ियाँ

आप चाहें तो सावन के महीने में अपने हरे रंग के आउटफिट के साथ हरी मखमली चूड़ियां पहन सकती हैं। मखमली चूड़ियाँ अभी चलन में हैं और फ्रॉक सूट, सूट और साड़ी जैसी सभी प्रकार की पोशाकों पर बहुत अच्छी लगती हैं।

हरि कुंदन की चूड़ियां

आप सादी हरी चूड़ियों की जगह हरे रंग की कुंदन चूड़ियां भी पहन सकती हैं। कुंदन की चूड़ियां चमकीली होंगी तो आपके हाथ बेहद खूबसूरत और आकर्षक लगेंगे।

हरी कांच की चूड़ियां

किसी भी प्रकार की चूड़ियों की बात करें तो हम कांच की चूड़ियों को नजरअंदाज नहीं कर सकते। साधारण कांच की चूड़ियाँ बहुत खूबसूरत लगती हैं, खासकर जब वे हरे रंग की हों तो सावन में आपके हाथों की सुंदरता बढ़ाने में बहुत प्रभावी होती हैं।

ब्रेसलेट | कंगन के साथ हरि चूड़ियां

अगर आपको चूड़ियां पसंद नहीं हैं या आप रोजाना साड़ी के साथ चूड़ियां नहीं पहनना चाहती हैं तो आप हरे और सुनहरे रंग के कंगन भी पहन सकती हैं। इनका कॉम्बिनेशन आपके आउटफिट के साथ भी खूब मैच करेगा।

यह भी पढ़ें : Water Drinking Tips: अपनाएं पानी पीने के इन 6 तरीकों को सालों साल त्वचा बनी रहेगी जवां

ऐसी और जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमसे जुड़े

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज