Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

मिलावट से मुक्ति अभियान : खाद्य पदार्थ के लिए गए 14 नमूने

Author Picture
Editor
Mar 5, 2023 2:15 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

मिलावट से मुक्ति अभियान के अन्तर्गत आगामी होली त्यौहार के दृष्टिगत  कलेक्टर भोपाल अविनाश लवानिया के निर्देशानुसार अभिहित अधिकारी  देवेन्द्र कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के द्वारा शनिवार को नगर के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर दूध एवं दुग्ध उत्पादों के कुल 14 नमूने एकत्र किये गये हैं ।

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा 5 नंबर स्टॉप स्थित अग्रवाल डेयरी से पनीर और दही, अवधपुरी स्थित श्री साईं डेयरी से गाय का दूध और दही, 6 नंबर स्टॉप स्थित श्री कृष्णा डेयरी से भैंस का दूध और पनीर, रातीबड़ स्थित सिलवंती डेयरी से गाय का दूध और घी, संस्कार डेयरी से दूध के दो नमूने, अवधपुरी स्थित श्री कृष्ण डेयरी से दूध और मावा, इंद्रविहार कॉलोनी, एयरपोर्ट रोड़ स्थित श्री महाकाल दूध डेयरी से दूध और चौकसे डेयरी से घी के नमूने एकत्र किये गये हैं ।

आयुक्त खाद्य सुरक्षा, मध्यप्रदेश डॉ. सुदाम खाड़े के द्वारा राज्य में दूध एवं दूध उत्पादों की सघनता से जांच के निर्देश जारी किये जाने के उपरांत जिले में संचालित समस्त दूध व्यापार का सघन निरीक्षण प्रारंभ किया गया है । साथ ही होली त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुये मावा से बनी मिठाइयों के नमूने लिये जा रहे हैं । शनिवार को खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा लिये गये 14 नमूनों को गुणवत्ता परीक्षण हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल प्रेषित किया जा रहा है । परीक्षण उपरांत खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 में वर्णित प्रावधानों के अनुसार विधिसम्मत कार्यवाही की जायेगी ।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज