Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

तहसीलदार अमिता सिंह तोमर ने दे दिया स्तीफा जानिए स्तीफे की वजह

Author Picture
Editor
Aug 5, 2023 9:40 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

महिला तहसीलदार अमिता सिंह तोमर का आरोप है कि, वह सीनियर तहसीलदार है इसके बावजूद उन्हें पिछले 5 साल लूप लाइन में रखा जा रहा है, पहले निर्वाचन शाखा में और अब भू -अभिलेख में उन्हें लगातार रखा जा रहा है, जबकि, उनके जूनियर नायब तहसीलदारों और सहायक अधीक्षक भू अभिलेख को तहसीलदार का प्रभार देकर उन्हें अपमानित किया जा रहा है, ऐसी स्थिति में वह मानसिक रूप से परेशान हैं और खुद को अपमानित महसूस कर रही हैं।

कलेक्टर पर लगाए ये आरोप

तहसीलदार अमिता सिंह तोमर ने श्योपुर कलेक्टर संजय कुमार के लिए लिखा है कि, उन्हें नई कलेक्टर से उम्मीद थी कि,  वह उन्हें न्याय देंगे लेकिन, अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के बहकावे में आने की वजह से उन्होंने भी उन्हें न्याय नहीं दिया है। इससे वह खुद को अपमानित महसूस कर रही हैं। इसे लेकर उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया है।

यह भी पढ़ें : Tomato Price Hike: अबकी बार 300 पार के आकड़े को छू सकता है टमाटर बताई गई ये बड़ी वजह

कौन बनेगा करोड़पति में जीत चुकीं हैं लाखों रुपए

यहां बता दें कि, शुक्रवार को कलेक्टर कार्यालय से जारी आदेश में नायब तहसीलदारों को तहसीलदार का प्रभार दिया गया है, तहसीलदार अमिता सिंह तोमर सीनियर तहसीलदार हैं, जो लगातार लूप लाइन में है। वर्तमान में वह भू अधीक्षक के पद पर कार्य कर रही हैं। अमिता सिंह तोमर कौन बनेगा करोड़पति में लाखों रुपए जीतकर पहले चर्चाओं में रह चुकी हैं, बीच में उन्होंने राजनीतिक बयान भी दिए थे जिन्हें लेकर उनपर पूर्व में करवाई भी हुई थी।

कर रही हैं अपमानित महसूस

तहसीलदार अमिता सिंह तोमर का कहना है कि, सीनियर होते हुए भी उनकी अनदेखी की जा रही है इससे वह बेहद परेशान है इसी को लेकर वह अपमानित महसूस कर रही हैं और अपने पद से इस्तीफा दे रही है, अपमानित होकर वह नौकरी नहीं कर पाएंगी।

यह भी पढ़ें : CM Shivraj का ऐलान पंचायत सचिवों को मिलेंगे अनुकंपा, आरक्षण और 7वें वेतनमान सहित कई लाभ पढ़िए पूरी खबर

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज