Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

ट्रक ने बस को मारी जोरदार टक्कर एक की मौत कई गंभीर

Author Picture
Editor
Aug 14, 2023 11:45 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

आज सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसे की खबर मध्य प्रदेश के रीवा से है जहां रीवा के हनुमना नेशनल हाईवे 135 पर आज सुबह ट्रक के द्वारा एक बस को जोरदार टक्कर मार दी गई जिससे बस पलट गई बस के पलटने से कई यात्री घायल हो गए और एक यात्री की घटनास्थल पर ही मौत हो गई वही तीन से चार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए अन्य यात्री अभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं वही घायल यात्रियों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हनुमना में जारी है।

यह भी पढ़ें :  यदि लेना है 8 हजार का डिस्काउंट Vivo की वेबसाइट से आज ही खरीदें 120W चार्जिंग वाला 5G फोन

नवीन जिला मऊगंज के शाहपुर थाना अंतर्गत खटखरी में आज सुबह 4:00 बजे उसे वक्त हड़कंप मच गया जब व्यौहारी शहडोल से बनारस जा रही बस को एक ट्रक ने ठोकर मार दी टक्कर लगने की वजह से पलट गई पलट जाने के कारण कई यात्री बस में ही दब गए वही जैसे ही इस बात की जानकारी स्थानीय लोगों को मिली तो मौके पर स्थानीय निवासी घटनास्थल पर पहुंचे और तत्काल बस के अंदर से घायल एवं मृत यात्री को बाहर निकालकर तत्काल प्रशासनिक अमले को जानकारी दी गई जैसे ही इस बात की जानकारी प्रशासनिक अमले को हुई आनन-फानन में प्रशासनिक अमले के साथ शाहपुर खटखरी मऊगंज हनुमना सहित अन्य बल भी घटनास्थल पर पहुंचा और बचाव कार्य किया गया। जिसमे सामान्य रूप से घायल यात्रियों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हनुमना में जारी है गंभीर रूप से घायल यात्रियों का उपचार रीवा के संजय गांधी अस्पताल में किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें :  दो घंटे में बदल गया कलेक्टर मउगंज बताई जा रही है यह बड़ी वजह

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज