Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

शिवराज सिंह की शराबखोरी का वीडियो वायरल हुई शिकायत

Author Picture
Sub Editor
Feb 11, 2024 7:19 PM IST

[inb_subtitle]

शिवराज सिंह की शराबखोरी का वीडियो वायरल हुई शिकायत
— Video of Shivraj Singh's alcoholism went viral

—Advertisement—

शिवराज सिंह का अपने टेबल में बैठकर शराबखोरी करने और शराब के नशे में धूत होकर महिला कर्मियों से गालीगलौच करने की शिकायत एसपी कार्यालय में कई गई है।

दरअसल जिला यूनियन कार्यालय सिंगरौली में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत रजनी गुप्ता के द्वारा इस आशय की सूचना कलेक्टर सिंगरौली, प्रबंध संचालक जिला यूनियन सिंगरौली और पुलिस थाना बैढ़न सहित एसपी सिंगरौली को शिकायत दी गई है कि जिला यूनियन में कार्यरत शिवराज सिंह स्थाई कर्मी के द्वारा कक्ष के अंदर ही टेबल पर बैठकर के शराब पी जाती है। और विरोध करने पर जमकर गालीगलौज भी की जाती है। यही नहीं मेरे और मेरे परिवार को भी मानसिक रूप से प्रताड़ित लगातार किया जा रहा है।

साथ ही शिवराज सिंह के द्वारा लाइसेंसी रिवाल्वर से पीड़िता की परिवार और पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। पूरे मामले की ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग को रजनी गुप्ता के द्वारा पुलिस के समक्ष पेश किया गया है
हालांकि इस मामले में बैढ़न थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की शिकायत प्राप्त हुई है विवेचना के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज