Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

दो दिन से अस्पताल में मृत पड़े शव का विधायक ने किया अंतिम संस्कार

Author Picture
Sub Editor
Apr 25, 2024 1:08 PM IST

[inb_subtitle]

दो दिन से अस्पताल में मृत पड़े शव का विधायक ने किया अंतिम संस्कार
— MLA performs last rites of dead body lying in hospital for two days

—Advertisement—

जिला अस्पताल में इलाज के दौरान महावीर सुमन नाम के व्यक्ति की मौत हो गई इस व्यक्ति का परिवार में कोई नहीं था और पिछले कई सालों से यह राजस्थान से श्योपुर आकर यहां काम करता था मृत्यु हो जाने के बाद जब 2 दिन तक इसके शव को लेने कोई नहीं आया तो सूचना मिलने पर विधायक बाबू लाल मीणा मौके पर पहुंचे और पहले विधायक ने अस्पताल प्रबंधन की फटकार लगाई और कहा कि 2 दिन से यह शव यहां पड़ा है और इसका अंतिम संस्कार भी नहीं कराया है तब विधायक ने एक एंबुलेंस बुलाई और फिर उसे एंबुलेंस में शव को रखकर मुक्तिधाम श्मशान घाट पहुंचे जहां विधि विधान से शव अंतिम संस्कार किया ।

दो दिन से अस्पताल में मृत पड़े शव का विधायक ने किया अंतिम संस्कार
MLA performs last rites of dead body lying in hospital for two days

हैरानी की बात यह रही की इलाज के दौरान महावीर सुमन की मौत हुई अस्पताल प्रबंधक यहां तक की सिविल सर्जन द्वारा उस शव को या तो अज्ञात में नगरपालिका को सूचना देनी थी या फिर उस अज्ञात शव की सूचना प्रशासनिक अमले को देने थी, लेकिन यह सब ना करते हुए सिर्फ पोस्टमार्टम हाउस के बाहर दो दिन से शवको रख रखा था जो की एक अस्पताल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही है , हालांकि विधायक ने सिविल सर्जन सहित अस्पताल प्रबंधन को फटकार लगाई लेकिन फटकार एक सबक नहीं बल्कि ऐसे डॉक्टर और सिविल सर्जन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई प्रशासन को करना चाहिए ।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज