Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

Savan 2024 : आगर मलावा में बैजनाथ महादेव की शाही सवारी आज

Author Picture
Editor
Aug 12, 2024 8:39 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी बाबा बैजनाथ महादेव की शाही सवार आगर मालवा में ठाठ बाट के साथ निकाली जाएगी, सवारी को लेकर जहां तमाम तैयारियां हो चुकी है वहीं सवारी में शामिल होने वाले भक्तों के लिए पुरानी कृषि मंडी में भोजन प्रसादी का निर्माण भी शनिवार से किया जा रहा है। आज सोमवार सुबह मंदिर में एसपी विनोदकुमार सिंह और कलेक्टर राघवेंद्रसिंह ने पंचामृत अभिषेक किया। शाही सवारी में करीब डेढ़ लाख श्रद्धालुओं के सम्मिलित होने की संभावना है। समिति से जुड़े राजू गवली ने जानकारी देते हुए बताया की भोजन प्रसादी के लिए 70 बाई 200 के वाटर प्रूफ टेंट लगाए गए हैं ताकि बारिश होने पर कोई अव्यवस्था न हो, यहां एक बार में करीब 2000 श्रद्धालु एक साथ भोजन प्रसादी ग्रहण कर सकेंगे। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, इसके अलावा कार्यपालिक मजिस्ट्रेट और सहायकों की ड्यूटी लगाई गई है। सवारी दोपहर 1.15 बजे मंदिर प्रांगण से शुरू होगी।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज