Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

पन्ना टाइगर रिजर्व की अर्धवयस्क बाघिन का बदला गया रेडियो कॉलर।

Author Picture
खबरीलाल Desk
Oct 28, 2024 8:01 PM IST

[inb_subtitle]

पन्ना टाइगर रिजर्व की अर्धवयस्क बाघिन का बदला गया रेडियो कॉलर।
— पन्ना टाइगर रिजर्व की अर्धवयस्क बाघिन का बदला गया रेडियो कॉलर।

—Advertisement—

पन्ना टाइगर रिजर्व की अर्धवयस्क बाघिन का आज सफलतापूर्वक रेडियो कॉलर बदला गया। बतादें कि मध्यप्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व की बाघिन पी-234-23 (22) वन क्षेत्र से लगे ग्रामों के आसपास विचरण करती थी। जिसे दृष्टिगत रखते हुए बाघिन व मानव के बीच संघर्ष को रोकने तथा बाघिन की गतिविधि पर सघन निगरानी रखने के लिए विगत 2 मई 2024 को उसे रेडियो कॉलर पहनाया गया था।

पन्ना टाइगर रिजर्व की अर्धवयस्क बाघिन का बदला गया रेडियो कॉलर।
पन्ना टाइगर रिजर्व की अर्धवयस्क बाघिन का बदला गया रेडियो कॉलर।

क्षेत्र संचालक पन्ना टाइगर रिजर्व अंजना सुचिता तिर्की ने बताया कि वर्तमान में उक्त बाघिन का रेडियो कॉलर टाईट हो जाने से रेडियो कॉलर बदलना आवश्यक हो गया था उन्होंने बताया कि मुख्य वन्य जीव अभिरक्षक मध्य प्रदेश भोपाल से प्राप्त अनुमति अनुसार बाघिन पी-234-23 (22) का क्षेत्र सचालक पन्ना टाइगर रिजर्व के निर्देशन एवं उपस्थिति में आज सुबह वन्य प्राणी स्वास्थ्य अधिकारी पन्ना टाइगर रिजर्व द्वारा अमानगंज परिक्षेत्र के बीट गहदरा में बाघिन का रेस्क्यू कर टाईट रेडियो कॉलर निकाल कर दूसरा रेडियो कॉलर पहनाया गया।

इस दौरान बाघिन का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया, फलस्वरूप बाघिन पूरी तरह से स्वस्थ पाई गई। मौके पर उप संचालक पन्ना टाइगर रिजर्व, सहायक संचालक पन्ना, परिक्षेत्र अधिकारी हिनौता, पन्ना कोर, अमानगंज बफर एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
खबरीलाल Desk

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज