Shorts Videos WebStories search

जिला बदर के मामले में हाई कोर्ट ने कलेक्टर पर लगाया 50 हजार का जुर्माना

Sub Editor

जिला बदर के मामले में हाई कोर्ट ने कलेक्टर पर लगाया 50 हजार का जुर्माना
whatsapp

जिला कलेक्टर पर हाई कोर्ट ने लगाया 50 हजार का जुर्माना, आदिवासी समाज के युवा के खिलाफ की थी जिला बदर की कार्यवाही, जागृत आदिवासी संगठन के कार्यकर्ता अंतराम आवासे ने हाई कोर्ट में लगाई थी याचिका सुनवाई में कलेक्टर के आदेश को माना गलत और याचिकाकर्ता को मुआवजे के तौर पर 50 हजार का हर्जाना देने के आदेश किये जारी।

DM Umaria Action : 37 अधिकारियों पर कार्यवाही सीएम हेल्पलाइन बना कारण

बुरहानपुर जिला कलेक्टर के खिलाफ हाई कोर्ट का आदेश कलेक्टर पर लगाया 50 हजार का जुर्माना, दरअसल पिछले वर्ष आदिवासियों ने जंगल कटाई के खिलाफ किया था आंदोलन कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर जंगल कटाई को रोकने के लिए कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया गया था किन्तु कलेक्टर ने वन कटाई वालो को छोड़ आदिवासियों पर ही मामला दर्ज करते हुए जागृत आदिवासी संगठन के कार्यकर्ता पर कार्यवाही करते हुए जिला बदर का आदेश जारी किया था जिसके खिलाफ अंतराम आवासे ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी जिसके बाद हाई कोर्ट ने कलेक्टर की कार्यवाही को गलत मानते हुए याचिकाकर्ता को हर्जाने के तौर पर 50 हजार का जुर्माना लगाया है। वही जब इस संबंध में अंतराम आवासे से चर्चा की गई तो उन्होंने न्यायालय के आदेशों का स्वागत करते हुए कहा कि हमे न्यायालय पर पूर्ण विश्वास था कि जो भी निर्णय आएगा वह न्यायोचित होगा।

हमें बेहद उम्मीद है की खबर आपको पसंद आई होगी। इस खबर को अपने दोस्तों और परिवारजनों सहित व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर करें।

बुरहानपुर
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, स्टेट वॉइस, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।
error: RNVLive Content is protected !!