Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

Umaria News : जिला अधिवक्ता संघ ने इन माँगो को लेकर विधानसभा अध्यक्ष को दिया ज्ञापन

Author Picture
Editor
Dec 31, 2022 12:46 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

Umaria News : उमरिया जिला अधिवक्ता संघ उमरिया के द्वारा आज एक दिवसीय प्रवास पर आए विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम को अधिवक्ताओं की ओर से ज्ञापन सौंपा है।

पुष्पराज सिंह अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ उमरिया ने आज सर्किट हाउस उमरिया में विधानसभा के अध्यक्ष सम्माननीय गिरीश गौतम को उमरिया में शहडोल कमिश्नर राजस्व न्यायालय का लिंक न्यायालय एवं श्रम न्यायालय को खोले जाने का ज्ञापन दिया और अन्य मुद्दों को भी ज्ञापन में सम्मिलित किया जिस पर की विधानसभा अध्यक्ष ने संघ की बात को गंभीरता से लेते हुए उपस्थित बांधवगढ़ विधायक शिवनारायण सिंह को भी कहा कि मांग उचित है इसमें भी आप जिला अधिवक्ता संघ की माँग पर पहल करें जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष पुष्पराज सिंह सहित उपाध्यक्ष राकेश गुप्ता सचिव विजय राय सहित संघ के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे उनकी उपस्थिति में ज्ञापन सौंपा गया ।

जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि ज्ञापन पर कार्रवाई होने पर शीघ्र ही नए साल में उमरिया को श्रम न्यायालय एवं शहडोल संभाग के कमिश्नर राजस्व का लिंग न्यायालय प्राप्त होगा ।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज