Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

MP News : उधारी का पैसा माँगने गए दम्पति के साथ हुई मारपीट

Author Picture
Correspondent
Apr 27, 2025 9:09 PM IST

[inb_subtitle]

MP News : उधारी का पैसा माँगने गए दम्पति के साथ हुई मारपीट
— MP News : उधारी का पैसा माँगने गए दम्पति के साथ हुई मारपीट

—Advertisement—

MP News: ग्वालियर में उधारी का पैसा मांगने पहुंचे एक दंपति के साथ दुकानदार, उसके बेटे और कर्मचारी ने मिलकर बीच सड़क पर उनकी मारपीट कर दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दंपति ने अपने साथ हुई मारपीट की शिकायत थाने में की है। वही पुलिस ने उनकी शिकायत पर तीनो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।

दरअसल ग्वालियर के मामा का बाजार में रहने वाले मुकेश जैन अपनी पत्नी सोनम जैन के साथ कोतवाली थाना क्षेत्र के छापाखाना में स्थित एक कपड़े की दुकान चलाने वाले अरविंद जैन के पास उधार दिया 20 हजार रुपए लेने पहुंचे थे। अरविंद जैन ने उनको 14 हजार रुपए दे दिए। लेकिन बकाया 6 हजार रुपए नहीं दिया तो वहां बकाया रुपए भी मांगने लगे। तभी शेष रुपए को लेकर दोनों में विवाद होने लगा तो दुकानदार अरविन्द, उसके बेटे छोटू और कर्मचारी गोलू ने दोनों पति-पत्नी की दुकान के बाहर सड़क पर मारपीट कर दी। मारपीट को होता देख वहां भीड़ जमा हो गई और किसी राहगीर ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके साथ ही दंपत्ति अपने साथ हुई मारपीट की शिकायत लेकर थाने पहुंचा और तीनों के खिलाफ मारपीट की शिकायत की। वहीं पुलिस ने दंपति की शिकायत और वीडियो के आधार पर दुकानदार और उसके बेटे सहित कर्मचारी के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Correspondent

विकास पिछले 6 सालों से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. इस दौरान इन्होंने अलग-अलग कई न्यूज़ पोर्टल्स पर काम किया। विकास मूल रूप से मध्यप्रदेश के ग्वालियर के रहने वालें हैं। विकास नेटवर्क10 सहित कई इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थान में भी काम कर चुके हैं। विकास की डेली पालिटिकल इवेंट्स के साथ ही राजनीति, शिक्षा और क्राइम से जुडी खबरों में ख़ास रूचि है। इन्हें किताबें पढ़ने और यात्रा करना काफी पसंद हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज