Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

Umaria News : लोकलाज के डर से बिन व्याही माँ ने झाड़ियों में फेका नवजात रोने की आवाज सुन ग्रामीणों किया Dial 100

Author Picture
Editor
Jun 25, 2025 9:20 AM IST

[inb_subtitle]

Umaria News : लोकलाज के डर से बिन व्याही माँ ने झाड़ियों में फेका नवजात रोने की आवाज सुन ग्रामीणों किया Dial100
— Umaria News : लोकलाज के डर से बिन व्याही माँ ने झाड़ियों में फेका नवजात रोने की आवाज सुन ग्रामीणों किया Dial100

—Advertisement—

Umaria News : मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला उमरिया जिले के नौरोजाबाद थाना अंतर्गत आया है. जहाँ एक 2 दिन के नवजात को नाला किनारे झाड़ियों में फेक कर अज्ञात लोग भाग गए.मामला तब प्रकाश में आया जब झाड़ियों में पड़ा बच्चा जोर जोर से रोने लगा.बच्चे की आवाज सुन किसी ग्रामीण ने सूचना नौरोजाबाद पुलिस को दी.सूचना मिलते ही नौरोजाबाद पुलिस मौके पर पहुचीं और नवजात बच्चे को अपने कब्जे में ले लिया.और प्राथमिक ईलाज के लिए नौरोजाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य में लाया गया.जहा से प्राथमिक ईलाज के बाद पाली रेफर कर दिया गया है.

नौरोजाबाद टीआई राजेश चन्द्र मिश्रा ने बताया की 24 जून की देर शाम सूचना उपरांत नवजात को नाला किनारे झाड़ियों से उठाकर स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है.पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है.जानकारी मिल रही है की बच्चे का जन्म के तुरंत बाद से पीडिता आरोपी को फोन पर सम्पर्क कर रही थी,लेकिन जब आरोपी ने फोन कॉल का जबाव नही दिया तो पीडिता ने लोक लाज के डर से यह कदम उठाया था.फिलहाल प्रसूता कि पहचान पुलिस ने कर ली है.बताया जा रहा है की अगर आरोपी बच्चे और उसकी माँ को स्वीकार नही करता तो उस पर गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाएगा.

नोट : पीडिता की जानकारी और लोकेशन फ़ोन लगाकर मत पूछियेगा.

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज