Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

मां-बेटे को लगा करंट दोनों की दर्दनाक मौत

Author Picture
Editor
Apr 28, 2023 5:12 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

करंट की चपेट में आने से एक दर्दनाक हादसा हो गया, जबलपुर में सिहोर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मझगवां के ग्राम प्रतापपुर में गुरुवार रात एक मां-बेटा को जोरदार करंट लग गया। दोनों को अस्पताल ले जाया गया,जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव परिजनों के सुपुर्द करते हुए मझगवां पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

पुलिस ने बताया कि ग्राम प्रतापपुर निवासी राजाराम पटेल की किराना दुकान है। वे दुकान पर थे। घर में पत्नी सुमन पटेल (40) थी। बेटा अभिषेक (19) क्रिकेट मैच खेलने गया था। रात लगभग साढ़े सात बजे सुमन कपड़े फैलाने के लिए जीआई तार बांध रही थी। इस दौरान तार में करंट आ गया। करंट लगने के कारण सुमन तार से ही चिपकी रह गई। तभी मैच खेलकर अभिषेक घर पहुंचा। मां को देख अभिषेक ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आया और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज