Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

विषैले नाग ने दुधमुंहे बेटे सहित माँ को बनाया अपना शिकार दोनों की हुई मौत पसरा मातम

Author Picture
Editor
Jul 19, 2023 10:31 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

Snake Bite : बारिस के मौसम में सर्पदंश की घटनाएँ बढ़ जाती है,जानकरी और जागरूकता के अभाव में ग्रामीण क्षेत्रों में बरसात के मौसम में सर्पदंश की घटनाएँ आम हो जाती है, लेकिन सर्पदंश का एक ऐसा मामला मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले से आया है ,जिसे सुनकर लोगो का दिल दहल गया, सर्पदंश से दुधमुंहे बच्चे समेत मां की दर्दनाक मौत से घर वालों के साथ-साथ  पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया है। 

बेटे से साथ जमीन में सो रही थी महिला

दरअसल सिंगरौली जिले के मोरवा थानान्तर्गत गोरबी चौकी के ग्राम बिरकुनिया बैधाखाडी में घर का काम निपटाने के बाद बैगा समाज की आदिवासी महिला अपने दुधमुंहे बच्चे को लेकर मां जमीन में सो रही थी,देर रात विषैले सर्प ने दोनों को अपना शिकार बना लिया और दोनों की मौत हो गई.

विषैले नाग ने दुधमुंहे बेटे सहित माँ को बनाया अपना शिकार दोनों की हुई मौत पसरा मातम

काटने के बाद लाश के पास मंडरा रहा था नाग

सुबह जब परिजनों ने देखा की दोनों अचेत अवस्था में पड़ी है और पास ही विषैला नाग मंडरा रहा था,विषैले नाग को देखकर परिजन समझ गए की माजरा क्या है हालाँकि परिजनों ने भी उस विषैले नाग के फन को कुचल कर मौत के घाट उतार दिया.

विषैले नाग ने दुधमुंहे बेटे सहित माँ को बनाया अपना शिकार दोनों की हुई मौत पसरा मातम

सूचना उपरांत गोरबी चौकी ने शव का पीएम उपरांत शव परिजनों को सौप दिया है और मार्ग की कायमी कर मामले की विवेचना में जुट गई है.

धर्मेन्द्र साहू 

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज