मंडला जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बिछिया थाना क्षेत्र के सिझोरा के पास नेशनल हाईवे-30 पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। भाजपा के पूर्व विधायक पंडित सिंह धुर्वे की कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक कार रायपुर से मंडला की ओर आ रही थी, जबकि बाइक सवार अपने घर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान सिझोरा के पास यह हादसा हो गया। मृतक की पहचान राम साहू निवासी चोरंगा के रूप में हुई है।
हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कार को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

