Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

डोली उठने के 5 दिन पहले उठ गई अर्थी

Author Picture
Editor
Feb 20, 2023 11:12 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

विवाह के 5 दिन पहले मानपुर थाना अंतर्गत ग्राम डोड़का के तलवा टोला निवासी पुष्पा पिता कतोहरा चर्मकार उम्र 22 वर्ष ने कमरे के अंदर फंदे में झूलकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है।

बताया जाता है कि इस मामले की खबर परिजनों को सुबह तब हुई जब देर तक युवती अपने कमरे से बाहर नही निकली,बाद में कमरे में देखा गया तो युवती ने आतमघाती कदम उठाकर मौत को गले लगा लिया था।

घटना के बाद परिजनों ने इसकी जानकारी सम्बंधित मानपुर पुलिस को दी,जिसके बाद मौके पर पहुंच पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है और पीएम आदि की कार्यवाही कर मर्ग कायमी की है।

यह भी पढ़ें : यात्री बस ने बाइक चालक को मारी टक्कर आक्रोशित भीड़ ने बस में लगाई आग

वही मानपुर टीआई सुंदरेश मेरावी का कहना है कि पीएम उपरान्त अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया गया है, मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया गया है।

युवती ने किन कारणों से आतमघाती कदम उठाया है,फिलहाल साफ नही है,हालांकि पुलिस इस पूरे मामले की तहकीकात में जुट गई है।चार भाई बहनों में सबसे छोटी पुष्पा के इस तरह आतमघाती कदम उठाने से पूरे परिवार में मातम पसरा है,वही गांव भी शोकाकुल है।

यह भी पढ़ें : बागेश्वर धाम में राजस्थान बाड़मेर से आई 10 वर्षीय बच्ची की मौत

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज