Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

पेट्रोल नही मिलने पर तीन आरोपियों ने पेट्रोल पंप में की जमकर तोड़फोड़ घटना सीसीटीवी कैमरें में हुई कैद

Author Picture
Editor
Feb 23, 2023 6:50 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

पेट्रोल पंप पर पेट्रोल नहीं देने को लेकर तीन युवकों ने बैतूल के भैंसदेही स्थित एक पेट्रोल पंप पर पत्थरबाजी और तोड़फोड़ कर दी।यह पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। भैंसदेही शहर का पेट्रोल पंप जोकि रोजाना की तरह रात्रि 10 बजे बंद हो जाता है।

यह भी पढ़ें : Crime News: सड़क पर संदिग्ध अवस्था में मिली इकबाल अली की लाश परिजन जता रहे साजिश की आशंका

देखिए वीडियो 

बुधवार की रात 11 बजे के लगभग तीन युवक आशीष पटैया, शुभम पटैया,शिवा पटैया, शहर के मार्सेल सर्विस पेट्रोल पंप पर पेट्रोल लेने के लिए जाते हैं और पेट्रोल पंप संचालक के ऑफिस पर जमकर लात और पत्थरबाजी करते हैं लेकिन पेट्रोल पंप पर मौजूद कर्मचारी द्वारा उन्हें पेट्रोल नहीं दिया जाता जिसके बाद गुस्से में तीनों युवक पेट्रोल पंप पर पत्थरों से तोड़फोड़ शुरू कर देते हैं जिसकी यह घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई इस पूरे घटनाक्रम के बाद पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने थाना भैंसदेही थाना पहुंचकर तीनों युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें : Copywriter Crime : ब्रांडेड चश्मे के नाम पर बेचे जा रहे थे नकली चश्में दुकान संचालक के खिलाफ काँपीराईट एक्ट के तहत अपराध हुआ दर्ज

भैंसदेही पुलिस थाने के एस.आई राज पाहाडे ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि चिचोली थाना ग्राम के आशीष पटैया, शुभम पटैया,शिवा पटैया के द्वारा पेट्रोल लेने की बात को लेकर विवाद किया गया जिसमें पेट्रोल पंप पर गमले और स्टॉपपर की तोड़फोड़ की गई जिसको लेकर शिकायत प्राप्त की गई थी वही इस पूरे घटनाक्रम को लेकर अपराध क्रमांक 294, 427, 506, 34, भादवी के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें : Harsh Firing :कांग्रेस नेता के बेटे की शादी में हर्ष फ़ायरिंग से हुई एक व्यक्ति की मौत

वही तीनों आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं जल्दी ही तीनों आरोपी की गिरफ्तारी भी की जाएंगी पुलिस का कहना है कि तीनों आरोपी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शराब के नशे में दिखाई दे रहे हैं ।लेकिन गिरफ्तारी के बाद पूछताछ मैं यहां पता चल पायेगा कि आरोपी के द्वारा शराब के नशे में इस घटना को अंजाम दिया गया या नहीं।

यह भी पढ़ें : Crime News :कलयुगी बेटे ने कुल्हाड़ी से वार कर वृद्ध पिता को उतारा मौत के घात

Article By Aditya

follow me on Facebook

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज