Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

कलेक्टर ने राष्ट्रीय जल मिशन जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी

Author Picture
Editor
Mar 26, 2023 4:46 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

राष्ट्रीय जल मिशन फेस 3 के अंतर्गत युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में नेहरू युवा केंद्र जिला उमरिया के द्वारा राष्ट्रीय जल मिशन फेस 3 की जागरूकता रैली निकाली गई।

यह भी पढ़ें : कान्हा राष्ट्रीय उद्यान से बाँधवगढ़ के रवाना हुए 11 नर और 8 मादा बारहसिंगा

जागरूकता रैली को उमरिया कलेक्टर डॉ कृष्ण देव त्रिपाठी, नेहरू युवा केंद्र जिला युवा अधिकारी आदित्य सिंह, लेखापाल देवेंद्र द्विवेदी, अखिलेश त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को नेहरू युवा केंद्र जिला कार्यालय परिसर से रवाना किया।

यह भी पढ़ें : बोमा कैप्चरिंग तकनीकी से बांधवगढ़ का 41 सालों का अधूरा प्रोजक्ट होगा पूरा

राष्ट्रीय जल मिशन फेस 3 जागरूकता रैली स्तंभ चौक से होते हुए नगर भ्रमण कर गांधी चौक से उमरार नदी पर उपस्थित लोगों को जल संरक्षण की जानकारी देकर “उमरार नदी को बचाना है अपना कर्तव्य निभाना है” नारे लगाकर युवाओं ने लोगों को जल संरक्षण पर जागरूक व प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें : अमित शाह पहुँचे दादा धूनी वाले दरबार आंचलकुण्ड धाम

कलेक्टर डॉ. कृष्णदेव त्रिपाठी ने कहा की राष्ट्रीय जल मिशन फेस-3 जागरूकता रैली निश्चित रूप से लोगों में जागरूकता लाएगी और सभी जल संरक्षण में अपनी सहभागिता निभाएंगे।

यह भी पढ़ें : श्री श्री रविशंकर ने किए महाकाल दर्शन

जल संरक्षण में हम सभी की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। जिला युवा अधिकारी आदित्य सिंह व लेखापाल देवेंद्र द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय जल मिशन फेस 3 एक माह से लगातार ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों युवा मंडल महिला मंडल सदस्यों के द्वारा डोर डोर कैंपेन, जागरूकता रैली, ड्राइंग कंपटीशन, दीवार लेखन, बोरी बांध, रंगोली विभिन्न प्रकार के अभियान चलाकर जल संरक्षण के संदेश दिए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : एक के बाद एक 4 बाइक में घुसकर बैठ गया कोबरा

एक्स नेशनल यूथ वॉलिंटियर हिमांशु तिवारी ने जानकारी देते हुए कहा कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में चिन्हित स्थानों पर दीवार लेखन के माध्यम से एवं बोरी बांध बनाकर जल संरक्षण का संदेश लगातार ग्रामीण व शहरी वासियों को दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : राहुल गांधी की सदस्यता खत्म करना प्रजातंत्र की हत्या : पदमा शुक्ला

कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर डॉ. कृष्णदेव त्रिपाठी, जिलाधिकारी आदित्य सिंह,लेखापाल देवेंद्र द्विवेदी, पत्रकार कृष्णकुमार पांडे,अखिलेश त्रिपाठी, युवा हिमांशु तिवारी,खुशी सेन,क्षमा सिंह,शिवानी बर्मन, राहुल सिंह,अमृता सिंह,नेहा सिंह,सरिता तिवारी,शिखा बर्मन,सिमरन सिंह,दीक्षा सिंह,प्रियंका पाल, प्राची कोल,चांदनी, गीतांजलि माया सिंह ,साक्षी यादव, आरुषि सिंह ,रिंकी सिंह, साक्षी सिंह, कामिनी सिंह ,स्नेहा सिंह, दिनेश सिंह ,आवास यादव, साहिल सिंह, विकास शुक्ला, विकास सिंह, मुकेश सिंह, अंकित सिंह ,आदित्य यादव, अर्जुन भारती ,ऋषभ महोबिया एवं सैकड़ों की संख्या में युवा युवती उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 

Artical by आदित्य

follow me on facebook 

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज