Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

25000 हजार की रिश्वत लेते बीएमओ गिरफ्तार

Author Picture
Editor
Mar 27, 2023 3:44 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

लोकायुक्त ने बड़ी कार्यवाही की है,टीकमगढ़ जिले में लोकायुक्त पुलिस सागर की बडी कार्यवाही, स्वास्थ्य विभाग की बीएमओ डाॅ. अर्चना राजपूत 25 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों किया गिरफ्तार, क्लीनिक की सील खुलवाने के नाम पर क्लीनिक संचालक से 50 हजार रूपये की रिश्वत मांगी जा रही थी, बाद में 25 हजार रूपये में मामला तय हुआ था, जिसे आज 25 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुये लोकायुक्त पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलेरा कार्यालय में बीएमओ डाॅ. अर्चना राजपूत को रंगे हाथों 25 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुये किया गया गिरफ्तार।

यह भी पढ़ें :

टीकमगढ़ जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलेरा में पदस्थ बीएमओ डाॅ. अर्चना राजपूत को आज लोकायुक्त पुलिस सागर की टीम ने 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्तार, लोकायुक्त पुलिस के डीएसपी मंजू सिंह ने जानकारी देते हुये बताया कि मवई गांव निवासी डॉ. नीलेश विश्वकर्मा पलेरा ब्लाक के महेवा गांव में प्राइवेट क्लीनिक संचालित करते है, जिसे निरीक्षण दौरान बीएमओ द्वारा सील कर दिया गया था और उसे खुलवाने के एवज में बीएमओ डॉ. अर्चना राजपूत द्वारा 25 हजार रूपये की रिश्वत मांगी जा रही थी, जिसकी शिकायत क्लीनिक संचालक डॉ. नीलेश विश्वकर्मा द्वारा लोकायुक्त सागर से की गई थी, जिसकी लोकायुक्त विभाग द्वारा तस्दीक कराये जाने के बाद शिकायत सही पाए जाने पर आज लोकायुक्त पुलिस सागर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कार्यालय में शिकायतकर्ता डाॅ.नीलेश विश्वकर्मा से 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुये लोकायुक्त पुलिस सागर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलेरा की बीएमओ डॉ. अर्चना राजपूत को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें 

Artical by आदित्य विश्वकर्मा

Follow me on facebook 

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज