Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

जवाहर नवोदय विद्यालय आवेदन में आवेदन की अंतिम 31 जनवरी तक

Author Picture
Editor
Jan 4, 2023 5:31 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

Umaria News : प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय पाली ने बताया कि  नवोदय विद्यालय समिति मुख्यालय, नोयडा से प्राप्त सूचना के अनुसार कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली चयन परीक्षा 29 अप्रैल 2023 को आयोजित की गई है। इस हेतु ऑनलाइन आवेदन 2 जनवरी 2023 से प्रारंभ हो चुके है तथा आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2023 निर्धारित की गई है। इसमें उमरिया जिले के मूल निवासी एवं उमरिया जिले में कक्षा 5वीं में अध्ययनरत छात्र अधिक जानकारी प्राप्त कर 31 जनवरी 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से सम्बंधित विस्तृत नियम एवं शर्ते प्रॉस्पेक्टस में दिए गए हैं जिनको आवेदन के पूर्व भली भांति पढ़ लें। इस सम्बन्ध में किसी तरह की जानकारी हेतु या असुविधा की स्थिति में ज.न.वि. उमरिया के हेल्पडेस्क नंबर 7976297013, 8085117550, 9131230142 पर संपर्क कर सकते हैं।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज