Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

MP News : पढ़िए बचपन मे बाल हनुमान के रूप में क्यों पूजा जाता था ललित

Author Picture
Editor
Nov 24, 2022 7:40 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

Khabarilal : 17 साल के ललित पाटीदार के चेहरे को देखकर एक बार तो आप डर ही जायेंगे। डर की वजह होगी उसके चेहरे पर लंबे लंबे बालों का होना। ये बाल उसके चेहरे पर जन्म से ही है। और परिजनों ने कई चिकित्सको को दिखाया सबने इसे लाइलाज बीमारी बताया। परिजनों ने अब सब कुछ ईश्वर पर छोड़ दिया।

यह अटपटे चेहरे वाला बालक मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के नांदलेट गाव का निवासी है। इसके पिता बकटलाल पाटीदार कृषक है। उनके ललित सहित 5 बच्चे है जिनमे ललित 4 बहनों का इकलौता भाई है। ललित आज 17 साल का होकर गाव के ही सरकारी स्कूल में कक्षा 12 वी का छात्र है। स्कूल के साथी छात्र उसे बचपन से देखते आ रहे है। अब उसके साथ खेलते है।

लेकिन बचपन में ललित को बाल हनुमान का रूप मानकर गाव वाले उसकी पूजा भी करते थे। चेहरे पर बाल होने की वजह से ललित को खाना खाने में परेशानी होती है। बाल मुह में आ जाते है। डॉक्टरों द्वारा उसकी बीमारी का फिलहाल कोई इलाज नही बताया गया है। बड़ोदा के एक डॉक्टर द्वारा 21 साल का होने के बाद प्लास्टिक सर्जरी करने की बात कही गयी तो अब ललित अपने 21 साल का होने का इंतजार कर रहा है। ललित अब एक सफल यूटूबर बनना चाहता है। इसके लिए वह लगातार जुटा हुआ है।

ललित पाटीदार यूं तो अन्य सामान्य बच्चों की तरह खेलता है। खाता है और दिनचर्या के बाकी काम करता है, मगर दिखता बहुत ही अलग है। ललित के पूरे शहर पर बड़े-बड़े बाल हैं। पूरा चेहरा तो घने बालों से ढका हुआ है। यह किसी रिएक्शन या अन्य किसी वजह से नहीं बल्कि ललित जन्म से ही ऐसा है। ललित के जन्म के समय तो सामान्य था, मगर कुछ दिन बाद ही इसके चेहरे पर बाल उगने शुरू हो गए थे, जिन्हें देख परिवार पर चिंता की लकीरें छा गई थी कि आखिर कैसे वह ललित को इन बालों से मुक्ति दिलवाएं।काफी सालों तक ललित का परिवार ने इलाज भी करवाया, लेकिन उसके शरीर से बालों की समस्या दूर नहीं हुई है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज