Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

History of 27 November:यूपी में आज ही के दिन 08 गदहों को जेल से किया गया था रिहा गमले तोड़ने के आरोप में जेल में थे बंद,जाने 27 नवंबर का इतिहास

Author Picture
Editor
Nov 26, 2022 5:14 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

History of 27 November : गलत काम करने वाले अपराधियों को जेल जाते आपने देखा होगा लेकिन उत्तरप्रदेश उरई में अजब गजब मामला हुआ था,दरअसल उरई की जेल कॉलोनी की बगिया नष्ट करने वाले आठ गधों को जेल स्टॉफ ने जेल में बंद कर दिया था। चार दिन बाद गधा मालिकों की मिन्नतों के बाद गधों को जेल से रिहा किया गया। गधों के जेल से बाहर आने पर उनके मालिकों की खुशी का न ठिकाना रहा। 27 नवंबर के नाम देश और विदेश में कई एतिहासिक घटनाएँ घटित हुई है.आज ही के दिन  स्वीडन के केमिस्ट, इंजीनियर और उद्योगपति अल्फ्रेड बर्नाड नोबेल ने नोबेल पुरुस्कार की नीव रखी थी वही मार्शल आर्ट के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध ब्रूस ली का जन्म आज ही के दिन हुआ था

देश दुनिया के इतिहास में 27 नवंबर की तारीख में दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

 

1001 में गजनी के सुल्तान महमूद के साथ हुई लड़ाई में जयपाल की हार हुई थी.

 

1795 में  एक बांग्ला नाटक का कलकत्ता के एजरा स्ट्रीट में स्टेज पर पहली बार सार्वजनिक मंचन किया गया.

 

 

1975 में बीबीसी के कार्यक्रम प्रस्तुतकर्ता रोस मैक्वर्स्टर की गोली मारकर हत्या। उन्हें गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड के सह संस्थापक के तौर पर भी जाना जाता है।

 

1895 में स्वीडन के केमिस्ट, इंजीनियर और उद्योगपति अल्फ्रेड बर्नाड नोबेल ने अपनी वसीयत पर दस्तख्त किए, जिसके आधार पर नोबेल पुरस्कारों की स्थापना की गई और 1901 में पहली बार नोबेल पुरस्कार प्रदान किए गए। अल्फ्रेड नोबेल ने डायनामाइट और कई अन्य शक्तिशाली विस्फोटकों की खोज की थी।

 

1940 में ब्रूस ली का जन्म। सान फ्रांसिस्को में जन्मे और हांगकांग में पले बढ़े ब्रूस को मार्शल आर्ट में महारत हासिल थी और उन्होंने 70 के दशक में मार्शल आर्ट पर आधारित बहुत सी फिल्मों में काम किया और इस कला का दुनियाभर में प्रसार किया।

 

1907 में प्रसिद्ध कवि और लेखक हरिवंश राय बच्चन का जन्म। आज की पीढ़ी उन्हें भले अमिताभ बच्चन के पिता के तौर पर जानती हो, लेकिन हिंदी साहित्य में उनका योगदान सदैव सराहा जाता रहेगा।

 

2001 में हब्बल टेलीस्कोप ने सौर मंडल से बाहर ओसाइरस ग्रह पर हाइड्रोजन युक्त वायुमंडल की खोज की। सौरमंडल से बाहर ऐसे वायुमंडल वाला यह पहला ग्रह है।

 

2005 में  फ्रांस में इजाबेल दिनोरे नामक महिला का दुनिया में पहली बार सफल आंशिक चेहरा प्रतिरोपण हुआ।

 

2008 में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह का निधन।

 

2012 में  यूरोजोन ने वित्तीय संकट से जूझ रहे यूनान को 43.7 अरब यूरो का ऋण देने की घोषणा की।

 

2013 में दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एनिमेशन फिल्म ‘फ्रोजन’ रिलीज हुई।

 

2014 में आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर फिलिप ह्यूज की बाउंसर से घायल होने के कारण मौत।

 

2017  में  उत्तर प्रदेश के उरई में पत्ते चरने और गमले तोड़ने के आरोप में चार दिन जेल में बंद रहने के बाद आठ गदहों को रिहा किया गया।

 

2019 में भारतीय नौसेना के पूर्व प्रमुख एडमिरल सुशील कुमार का निधन।

 

2019 में पृथ्वी की बेहद साफ तस्वीर लेने वाले भारत के कार्टोसैट-3 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज