Shorts Videos WebStories search

MP News :पूर्व मुख्यमंत्री उमाभारती ने शिवराज सिंह चौहान द्वारा की गई कार्यवाही पर दिया बड़ा बयान

Content Writer

whatsapp

मीडिया से मुखातिब होते हुए मप्र की पूर्व उमा भारती ने अपने आने का कारण बताया,उमा भारती ने बताया कि आज गीता जयंती है इसी उपलक्ष्य पर में डिंडोरी के बालपुर रानी अवंति बाई के बलिदान स्थल पर आई हूं,

गुजरात में मोदी की पराजय हो ही नही सकती-उमा भारती

उमा भारती से जब गुजरात चुनाव को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि गुजरात को मोदी जी ने  मॉडलस्टेट बना दिया है,यह बात तो विरोधी भी मानते है, वहाँ मोदी की पराजय हो ही नही सकती, आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल की गुजरात चुनाव में सक्रियता को लेकर कहा कि लोकतंत्र की शान होता है विपक्ष,विपक्ष को मजबूत होना आवश्यक है।

 

शिवराज के एक्शन मोड़ को लेकर उमा का बयान

प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के एक्शन मोड़ पर है,लगातार दौरे कर रहे है,अधिकारियों पर कार्यवाही कर रहे है इस सवाल पर  उमा भारती ने कहा कि राजा है, राजदंड उनके हाथ मे है,अगर उसको लगता है कि कोई गलत है और कार्यवाही करते है तो क्या गलत है।

 

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर उमा का बयान

राहुल गांधी इस समय भारत जोड़ो यात्रा पर निकले है और मप्र पर है,इस सवाल पर जवाब देते हुए उमा भारती ने पत्रकारों से कहा कि विपक्ष के लोगो को लगातार सक्रिय होना चाहिए,भारतीय लोकतंत्र की परंपरा है विपक्ष का मज़बूत होना, राहुल जी पैदल चल रहे है चलने दो दो,अरविंद केजरीवाल गुजरात जा रहे है जाने दो।

 

हमें बेहद उम्मीद है की खबर आपको पसंद आई होगी। इस खबर को अपने दोस्तों और परिवारजनों सहित व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर करें।

Uma Bharti उमाभारती डिंडौरी
Content Writer

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।