Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

DJ में डांस करने के लिए हुआ विवाद दुल्हन के भाई ने दूल्हे के दोस्तों को मारा चाकू 1 की मौत दूसरा गंभीर – MP Breaking

Author Picture
Sub Editor
Apr 28, 2024 4:19 AM IST

[inb_subtitle]

DJ में डांस करने के लिए हुआ विवाद दुल्हन के भाई ने दूल्हे के दोस्तों को मारा चाकू 1 की मौत दूसरा गंभीर
— DJ में डांस करने के लिए हुआ विवाद दुल्हन के भाई ने दूल्हे के दोस्तों को मारा चाकू 1 की मौत दूसरा गंभीर

—Advertisement—

बारात में डीजे पर डांस करने को लेकर विवाद हो गया। दुल्हन के भाई ने दूल्हे के दोस्तों पर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा जिंदगी और मौत से संजय गांधी अस्पताल रीवा में जंग लड़ रहा है। मृतक और घायल दोनो रिश्ते में सगे भाई है।

आरोपी हुआ गिरफ्तार

घटना सतना जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र के गोरा गांव की है जहां देर रात इस वारदात को अंजाम दिया गया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को चिन्हित कर हत्या और हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है और उसे गिरफ्तार कर न्यायालय मे पेश किया है।

विवाह के दौरान हुई घटना

अमरपाटन एसडीओपी शिवकुमार सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया की अमरपाटन थाना के इटमा खजुरी गांव निवासी सुखेन्द्र कोरी की बारात अमरपाटन थाना क्षेत्र के गोरा गांव आई थी। यहां विवाह की रश्म चल रही थी। इसी दौरान डीजे पर डांस करने को लेकर सुखेन्द्र के दोस्त रावेन्द्र पटेल 23 वर्ष और गोरेलाल पटेल 22 वर्ष के बीच हमला हो गया।

नाचने के लिए हुआ विवाद

दुल्हन पक्ष के आरोपी युवक नीरज बुनकर ने देर रात पहले तो दोनों भाईयों से हाथ मिलाया और नाचने लगा। इसके बाद अचानक से दोनों के पेट में चाकू घोंप दिया। चाकू के हमले से रावेन्द्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा भाई गंभीर रुप से घायल हो गया जिससे तत्काल रीवा ले जाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

मौके पर हुई मौत

एसडीओपी शिवकुमार सिंह ने बताया की गोरा गाव मे बुनकर परिवार मे बारात आई थी और उसी दरमियान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद हो गया जिससे आरोपी नीरज ने चाकूओं से युवक रावेन्द्र और उसके भाई को गोद दिया जिससे रावेन्द्र की मौके पर मौत हो गई।

Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज