Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

दुल्हन लेकर घर लौट रहे दूल्हे की ट्रेन से गिरने से मौत खुशियाँ बदली मातम में 

Author Picture
खबरीलाल Desk
Jun 13, 2024 10:46 AM IST

[inb_subtitle]

दुल्हन लेकर घर लौट रहे दूल्हे की ट्रेन से गिरने से मौत खुशियाँ बदली मातम में
— Khandava News

—Advertisement—

खंडवा के सुरगांव बांजरी में ट्रेन से गिरने से शादी कर लौट रहे दुल्हे की मौत हो गई । शादी होने के बाद जलगांव से इटारसी जा रही बारात की खुशियां अचानक मातम में बदल गई। दुल्हन लेकर घर लौट रहे दूल्हे की ट्रेन से गिरने से मौत हो गई। सुरगांव बंजारी से जब ट्रेन इटारसी पहुंची तो डेढ़ घंटे बाद पता चला कि दुल्हा ट्रेन से गिर गया। हालांकि ट्रेन में दुल्हन सहित युवक का पूरा परिवार मौजूद था। घटना की जानकारी लगते ही परिजन सुरगांव बंजारी पहुंचे और कोट-पेंट पहने हुए युवक की शिनाख्त की।

राकेश का विवाह पचोरा की लड़की से हुआ था। कुछ लोग खंडवा भी उतरे थे। जब ट्रेन खंडवा से निकली तो आशंका है कि राकेश गेट के पास आया होगा। इस दौरान चलती ट्रेन से सुरगांव बंजारी के पास गिर गया। सुबह ट्रैक पर शव पड़ा होने की सूचना मिलते ही परिजन आते ही राकेश की शिनाख्त हुई। जिला अस्पताल में पीएम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। 

परिजनों ने बताया कि ट्रेन इटारसी पहुंची तो हमने ने राकेश को ढूंढा। लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने इटारसी जीआरपी में ट्रेन से गिरने की सूचना दी। वह शौच का कहकर सीट से टॉयलेट की ओर निकला था। लेकिन वह वापस नहीं लौटा। 

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
खबरीलाल Desk

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज