Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

मनोज मिश्रा को 01 साल की अवधि के लिए जिले की चतुर्दिक सीमाओ से किया निष्कासित

Author Picture
Sub Editor
Oct 18, 2024 10:36 PM IST

[inb_subtitle]

मनोज मिश्रा को 01 साल की अवधि के लिए जिले की चतुर्दिक सीमाओ से किया निष्कासित

—Advertisement—

उमरिया : कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी धरणेन्द्र कुमार जैन ने मनोज मिश्रा पिता स्व. श्री हनुमान प्रसाद मिश्रा उम्र 51 साल निवासी ग्राम शाहपुर, थाना पाली, जिला- उमरिया को म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम की धारा 5 (क) (ख) के अंतर्गत जिला उमरिया सहित समीपी राजस्व जिलों शहडोल, अनूपपुर, मैहर, जबलपुर, कटनी एवं डिण्डौरी की बतुर्दिक राजस्व सीमाओं से 1 साल की अवधि के लिये निष्कासित किया है ।

अनावेदक आदेश दिनांक से 24 घण्टे के अंदर विनिर्दिष्ट जिलों की सीमा से बाहर जाकर अपने आचरण में सुधार करेगा। आदेश प्रभावशील रहने तक मेरी अनुमति के बिना उक्त सीमाओं में प्रवेश नहीं करेगा उसके विरूद्ध चल रहे न्यायालयीन मामलों की पेशी की तिथियों पर थाना प्रभारी थाना पाली को लिखित सूचना देने पर उपस्थिति की छूट रहेगी। पेशी के तुरंत बाद अनावेदक इस आदेश का पालन करेगा। आदेश का उल्लंघन करने पर अधिनियम की धारा 14 के अंतर्गत कार्यवाही की जावेगी।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज