मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा राज्य शासन की ओर से जिले की पाटन तहसील के ग्राम टिमरी की घटना में मृत चार व्यक्तियों के परिजनों को 2-2 लाख रूपये और घायल दो व्यक्तिओं को 50-50 हज़ार रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
ज्ञात हो कि जिले की पाटन तहसील के ग्राम टिमरी में आपसी झगड़े में एक पक्ष के चार लोगों की मृत्यु हो गई तथा दो लोग घायल हो गये हैं। घटना की सूचना मिलते ही सांसद आशीष दुबे, विधायक अजय विश्नोई, संभागायुक्त अभय वर्मा, पुलिस महानिरीक्षक अनिल सिंह कुशवाह, कलेक्टर दीपक सक्सेना, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ग्राम टिमरी पहुँच गये थे।
टिमरी हत्याकांड मामले में मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की आर्थिक सहायता सीएम ने की स्वीकृत
[inb_subtitle]

—Advertisement—
Sub Editor
आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें
