Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

MP News : 12 जनवरी को युवा नीति की घोषणा करेंगे मुख्यमंत्री : उच्च शिक्षा मंत्री

Author Picture
Editor
Jan 1, 2023 12:28 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

MP News : मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव आज खंडवा पहुंचे। जहां उन्होंने स्थानीय सर्किट हाउस में बीजेपी के आला नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान बड़ी संख्या में बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्री यादव ने प्रदेश सरकार की आगामी योजना के बारे में बताया और कहा कि आगामी 12 जनवरी को एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित होगा जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राज्य के युवाओं के लिए “युवा नीति” की घोषणा करेंगे। इसके साथ ही उच्च शिक्षा मंत्री ने शिक्षा नीति को लेकर भी बड़ा बयान दिया है, उन्होंने कहा कि पीजी क्लास का भी पाठ्यक्रम का डिजाइन बना रहा है, उम्मीद है कि वह इस साल से लागू होंगी। सेकंड ईयर के बाद थर्ड ईयर की शिक्षा नीति भी हमारे पाठ्यक्रम का हिस्सा बन रही है।

सुनिए क्या कहा उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने 

इस पाठ्यक्रम में रामायण, गीता तथा महापुरुषों की जीवनियां भी शामिल करेंगे। विभाग के लगभग चार हजार पदों की पूर्ति करने वाले है, जिसमे से दो हजार पदों के लिए विज्ञापन जारी हो चुका है। बाकी के लिए भी जल्द किया जाएगा।

 

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज