Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

School Holiday : अगले 2 दिनों तक स्कूल में रहेंगी छुट्टियां कलेक्टर ने जारी किए आदेश

Author Picture
Editor
Jul 6, 2025 8:01 PM IST

[inb_subtitle]

School Holiday : अगले 2 दिनों तक स्कूल में रहेंगी छुट्टियां कलेक्टर ने जारी किए आदेश

—Advertisement—

School Holiday : बीते दो दिनों से मध्य प्रदेश में जमकर बारिश हो रही है। बात करें अगर जबलपुर की तो आज भी जबलपुर में मौसम केंद्र भोपाल के द्वारा बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।इसके साथ ही मौसम केंद्र के द्वारा जबलपुर में फ़्लैश फ्लड के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है।

इन सभी मौसमी और परिस्थितियों को देखते हुए कलेक्टर जबलपुर दीपक सक्सेना के द्वारा जिले में 7 जुलाई और 8 जुलाई के लिए स्कूलों की छुट्टियों के आदेश जारी किए गए हैं।लगातार हो रही बारिश तथा मौसम विभाग द्वारा आगामी 48 घण्टे के दौरान भारी वर्षा की बताई गई संभावना को देखते हुये कलेक्टर दीपक सक्सेना ने आदेश जारी कर सात और आठ जुलाई को जिले की सभी शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों में विद्यार्थियों के लिये अवकाश घोषित किया है। कलेक्टर द्वारा जारी यह आदेश शासकीय, अशासकीय, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई एवं नवोदय विद्यालयों पर भी लागू होगा।

क्या लिखा है आदेश में

  1. जिला जबलपुर में पिछले 48 घंटे से लगातार अतिवृष्टि जारी है तथा मौसम विभाग ने आगामी 48 घंटों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। बरगी बांध के गेट खुलने की वजह से विभिन्न नदियों के तटीय क्षेत्रों के साथ-साथ पुल-पुलियाओं पर जल स्तर लगातार बढ़ रहा है।
  2. अतः विद्यार्थियों को होने वाली परेशानी, जोखिम एवं छात्र-छात्राओं के हित को देखते हुये दिनांक 07 एवं 08 जुलाई 2025 को जिले में संचालित समस्त शासकीय/अशास. मान्यताप्राप्त / सीबीएसई / आईसीएसई नवोदय वि‌द्यालयों में विद्यार्थियों के लिये अवकाश घोषित किया जाता है।
  3. अवकाश के कारण बाधित शैक्षणिक पाठ्यक्रम की पूर्ति अन्य कार्य दिवसों में अतिरिक्त कालखण्ड लगाकर की जावेगी। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

School Holiday : अगले 2 दिनों तक स्कूल में रहेंगी छुट्टियां कलेक्टर ने जारी किए आदेश

आदेश की कॉपी 

School Holiday : अगले 2 दिनों तक स्कूल में रहेंगी छुट्टियां कलेक्टर ने जारी किए आदेश

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज