Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

45 लाख रुपए की ठगी करने वाली नर्स गिरफ्तार

Author Picture
Correspondent
Jul 20, 2025 7:50 PM IST

[inb_subtitle]

45 लाख रुपए की ठगी करने वाली नर्स गिरफ्तार
— 45 लाख रुपए की ठगी करने वाली नर्स गिरफ्तार

—Advertisement—

ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल में दो साल पूर्व अस्पताल में नौकरी दिलाने के नाम पर 15 युवकों से 45 लाख रुपए की ठगी करने वाली नर्स को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नर्स उषा तिवारी महिला चंबल संभाग के सबसे बड़े अस्पताल जयारोग्य में नर्स है जिसके डॉक्टर पति की मौत के बाद अनुकंपा नियुक्ति पर नौकरी कर रही थी।

पुलिस ने नर्स उषा तिवारी को झांसी से ग्वालियर आते समय गिरफ्तार किया है। 45 लाख की ठगी की आरोपी महिला नर्स का घर आनंद नगर में है। लेकिन वह पुलिस से बचने के लिए किराए के मकान लेकर रह रही थी। पुलिस को उसके पास से 5 हजार रुपए की नगदी बरामद हुई है। फरियादी दिनेश पाल निवासी न्यू बजरंग कॉलोनी गोल पहाडिया ने कंपू थाने में 2022-23 में शिकायत की थी। शिकायत में बताया था कि नर्स ऊषा तिवारी ने जेएएच अस्पताल में नौकरी लगवाने के नाम पर 15 लोगों से 3-3 लाख रुपए कुल 45 लाख रूपए की ठगी की थी। वही पुलिस ने जांच के बाद 15 लोगों से धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था।

Correspondent

विकास पिछले 6 सालों से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. इस दौरान इन्होंने अलग-अलग कई न्यूज़ पोर्टल्स पर काम किया। विकास मूल रूप से मध्यप्रदेश के ग्वालियर के रहने वालें हैं। विकास नेटवर्क10 सहित कई इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थान में भी काम कर चुके हैं। विकास की डेली पालिटिकल इवेंट्स के साथ ही राजनीति, शिक्षा और क्राइम से जुडी खबरों में ख़ास रूचि है। इन्हें किताबें पढ़ने और यात्रा करना काफी पसंद हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज