Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

अलाव ताप रहे दो लोगो की हुई मौत 03 घायल,ये था मामला

Author Picture
Editor
Jan 17, 2023 7:36 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

शिवपुरी जिले के अमोला थाना क्षेत्र सलैया गांव में एक मिनी ट्रक हाइवे किनारे बने एक मकान में जा घुसा, इस हादसे में मकान के बाहर अलाव के आगे बैठकर ताप रहे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन लोग इस हादसे में घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची अमोला थाना पुलिस ने घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल रैफर करा दिया है।

जानकारी के अनुसार झांसी से शिवपुरी की ओर जा रहे मिनी ट्रक सलैया गांव के पास अनियंत्रित हो गया। इसी दौरान अनियंत्रित होकर हाइवें किनारे बने सूघर सिंह लोधी के मकान की दीवार तोड़ते हुए घर मे जा घुसा। इस हादसे में घर के बाहर अलाव सेंक रहे महेन्द्र पुत्र कीरत लोधी और रामदीन प्रजापति निवासी सलैया की मौत हो गई, जबकि मिनी ट्रक के घर मे घुसने के बाद संध्या पुत्री सूघर सिंह लोधी, गुड्डी पत्नी सूघर सिंह व पुष्पेन्द्र पुत्र धनीराम लोधी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद पहुची अमोला थाना पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भर्ती कराया हैं। जानकारी के अनुसार मिनी ट्रक चालक शराब के नशे में था ग्रामीणों ने चालक के साथ मारपीट कर दी थी।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज